• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • EV की बैटरी का पावरहाउस बन सकता है भारत, Tata Group लगाएगा गुजरात में मेगा फैक्टरी

EV की बैटरी का पावरहाउस बन सकता है भारत, Tata Group लगाएगा गुजरात में मेगा फैक्टरी

इस फैक्टरी की प्रोडक्शन कैपेस्टी 20 गीगावॉट आवर्स की होगी। इससे 13,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा

EV की बैटरी का पावरहाउस बन सकता है भारत, Tata Group लगाएगा गुजरात में मेगा फैक्टरी

हाल ही में राजस्थान में Lithium का बड़ा रिजर्व मिला था

ख़ास बातें
  • इस प्रोजेक्ट में लगभग 130 अरब रुपये का इनवेस्टमेंट किया जाएगा
  • लिथियम के लिए भारत पूरी तरह विदेश से मिलने वाली सप्लाई पर निर्भर है
  • पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स में बढ़ोतरी हुई है
विज्ञापन
ऑटोमोबाइल से लेकर सॉफ्टवेयर तक के बिजनेस से जुड़े Tata Group ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में इस्तेमाल होने वाली lithium-ion की मैन्युफैक्चरिंग की गीगा फैक्टरी लगाने के लिए गुजरात सरकार के साथ एग्रीमेंट किया है। इस प्रोजेक्ट में लगभग 130 अरब रुपये का इनवेस्टमेंट किया जाएगा। 

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, टाटा ग्रुप की सब्सिडियरी Tata Agaratas Energy Storage Solutions ने इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी की मैन्युफैक्चरिंग वाली फैक्टरी लगाने के लिए राज्य सरकार के साथ एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। इसकी प्रोडक्शन कैपेस्टी 20 गीगावॉट आवर्स की होगी। इससे 13,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को 2070 तक कार्बन नेट जीरो बनाने का लक्ष्य रखा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की संख्या के लिहाज से भारत का स्थान अमेरिका और चीन के बाद है। 

टाटा ग्रुप की इस फैक्टरी से लिथियम बैटरी की मैन्युफैक्चरिंग में गुजरात एक अग्रणी बन जाएगा। राज्य सरकार ने बताया कि टाटा ग्रुप को इस फैक्टरी को लगाने के लिए सहायता दी जाएगी। इस बारे में Tata Group के प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से मना कर दिया। टाटा ग्रुप की सब्सिडियरी Jaguar Land Rover ने EV की बैटरी के लिए एक बड़ी फैक्टरी लगाने की योजना बनाई है। हाल ही में टाटा ग्रुप की ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, P B Balaji ने कहा था कि इलेक्ट्रिक कारों में लोकल कंपोनेंट्स की हिस्सेदारी बढ़ाने में इनकी बैटरी के लिए सेल मैन्युफैक्चरिंग को लोकलाइज करना महत्वपूर्ण है। इससे कंपनी को लोकल सप्लाई चेन तैयार करने में मदद मिलेगी। 

हाल ही में राजस्थान में Lithium का बड़ा रिजर्व मिला था। कुछ महीने पहले देश का पहला लिथियम रिजर्व जम्मू और कश्मीर में खोजा गया था। ऐसा बताया जा रहा है राजस्थान में नागौर के देगाना में मिला लिथियम रिजर्व इससे कहीं अधिक है। इससे लिथियम के लिए भारत की चीन पर निर्भरता कम हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि राजस्थान में मिले इस रिजर्व से लिथियम की सप्लाई में चीन का दबदबा समाप्त हो सकता है। लिथियम के लिए भारत पूरी तरह विदेश से मिलने वाली सप्लाई पर निर्भर है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बैटरी के अलावा लिथियम का इस्तेमाल मोबाइल फोन, सोलर पैनल और लैपटॉप बनाने में भी किया जाता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »