Hyundai ने शुरू की Ioniq 5 EV की भारत में डिलीवरी, 185 kmph की टॉप स्पीड

Ioniq 5 EV की देश में असेंबलिंग की जा रही है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि वह इस वर्ष इसकी केवल 500 यूनिट्स बेचेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2023 18:28 IST
ख़ास बातें
  • इसके पहले बैच को देश भर में कस्टमर्स के पास पहुंचाया जा रहा है
  • इसे केवल 18 मिनटों में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है
  • इस इलेक्ट्रिक कार का पावरट्रेन 301bhp की पावर जेनरेट कर सकता है

इस EV का मुकाबला Kia EV6 और Volvo XC40 से होगा

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Hyundai Motor ने भारत में Ioniq 5 EV को कस्टमर्स के पास पहुंचाना शुरू कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक कार को इस वर्ष ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया गया था। इसके पहले बैच को देश भर में कस्टमर्स के पास पहुंचाया जा रहा है। Ioniq 5 EV की देश में असेंबलिंग की जा रही है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि वह इस वर्ष इसकी केवल 500 यूनिट्स बेचेगी। 

Ioniq 5 EV का प्राइस 44.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस Kia EV6 के लगभग समान हैं। इसकी लंबाई 4,635 mm, चौड़ाई 1,890 mm और ऊंचाई 1,625 mm की है। इस EV को तीन कलर्स - ग्रैविटी गोल्ड मैट, ऑप्टिक व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक पर्ल में उपलब्ध कराया गया है। Ioniq 5 EV अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग के साथ आती है और इसे केवल 18 मिनटों में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें चार्जिंग स्टेशंस पर प्रतीक्षा को कम करने के लिए 400V और 800V के साथ मल्टी-चार्जिंग सिस्टम है। 
Advertisement

Hyundai Ioniq 5 में 12.3 इंच टचस्क्रीन मेन डिस्प्ले है और 12.3 इंच का ही ड्राइवर के लिए डिस्प्ले वायरलेस फोन चार्जिंग के साथ है। इस EV का मुकाबला Kia EV6 और Volvo XC40 से होगा। इस इलेक्ट्रिक कार का पावरट्रेन 301bhp की पावर जेनरेट कर सकता है। इसकी टॉप स्पीड 185 kmph है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर लेआउट दिए गए हैं, जिनमें एक केवल रियर मोटर और दूसरा रियर और फ्रंट मोटर ऑप्शन शामिल है। एसयूवी का रियर मोटर वेरिएंट इलेक्ट्रिक ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम से भी लैस है। 

इस वर्ष के इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया था कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट 2030 तक बढ़कर एक करोड़ यूनिट्स सालाना का हो सकता है। इससे लगभग पांच करोड़ डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब्स मिलने की संभावना है। इकोनॉमिक सर्वे में बताया गया था कि दिसंबर में सेल्स के लिहाज से जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया में भारत तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट बन गया था। इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार, "ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ने में ऑटोमोटिव इंडस्ट्री एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। देश का EV मार्केट 2022 से 2030 के बीच लगभग 49 प्रतिशत के कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ने का अनुमान है। यह 2030 तक एक करोड़ यूनिट्स तक पहुंच सकता है। पिछले वर्ष यह लगभग 10 लाख यूनिट्स का था।" 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  2. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  3. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  4. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  5. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  7. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  8. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  9. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  10. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.