• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • भारत में जल्द एंट्री के लिए तैयार Hyundai की Ioniq 5 EV, अगले महीने शुरू होगी बुकिंग

भारत में जल्द एंट्री के लिए तैयार Hyundai की Ioniq 5 EV, अगले महीने शुरू होगी बुकिंग

बहुत से देशों में इसकी पहले से बिक्री की जा रही है। यह दो बैटरी पैक में उपलब्ध है। इसमें से एक की कैपेसिटी 58 kWh और दूसरे की 72.6 kWh की है

भारत में जल्द एंट्री के लिए तैयार Hyundai की Ioniq 5 EV, अगले महीने शुरू होगी बुकिंग

इस EV का मुकाबला Kia EV6 और Volvo XC40 से होगा

ख़ास बातें
  • यह इलेक्ट्रिक कार e-GMP आर्किटेक्चर पर बेस्ड है
  • बहुत से पश्चिमी देशों में इसकी पहले से बिक्री की जा रही है
  • इसकी टॉप स्पीड 185 kmph की है
विज्ञापन
देश में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में तेजी आ रही है। बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) लॉन्च कर रही हैं। Hyundai ने बताया है कि वह अपनी Ioniq 5 EV की 20 दिसंबर से बुकिंग शुरू करेगी। कंपनी की यह इलेक्ट्रिक कार e-GMP आर्किटेक्चर पर बेस्ड है। 

बहुत से पश्चिमी देशों में इसकी पहले से बिक्री की जा रही है। विदेश में यह दो बैटरी पैक में उपलब्ध है। इसमें से एक की कैपेसिटी 58 kWh और दूसरे की 72.6 kWh की है। कंपनी का दावा है कि इनमें से स्मॉल बैटरी पैक लगभग 385 और लार्ज बैटरी पैक लगभग 480 किलोमीटर की रेंज देता है। इसकी बैटरी को 350  kW DC चार्जर के साथ 18 मिनटों में चार्ज किया जा सकता है। Hyundai Ioniq 5 में 12.3 इंच टचस्क्रीन मेन डिस्प्ले है और 12.3 इंच का ही ड्राइवर के लिए डिस्प्ले वायरलेस फोन चार्जिंग के साथ है। इस EV का मुकाबला Kia EV6 और Volvo XC40 से होगा। 

कंपनी ने यह नहीं बताया है कि देश में इसे दोनों बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया जाएगा या नहीं। इस इलेक्ट्रिक कार का पावरट्रेन 301bhp की पावर जेनरेट कर सकता है। इसकी टॉप स्पीड 185 kmph है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर लेआउट दिए गए हैं, जिनमें एक केवल रियर मोटर और दूसरा रियर और फ्रंट मोटर ऑप्शन शामिल है। एसयूवी का रियर मोटर वेरिएंट इलेक्ट्रिक ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम से भी लैस है। देश में पैसेंजर व्हीकल्स (PV) की बिक्री फाइनेंशियल ईयर 2023 में 37-38 लाख यूनिट्स के साथ रिकॉर्ड बना सकती है। यह इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में 21-24 प्रतिशत की ग्रोथ होगी। पिछली कुछ तिमाहियों में सप्लाई चेन से जुड़ी मुश्किलें कम होने और कैपेसिटी का इस्तेमाल बढ़ने से ऑटोमोबाइल कंपनियों को डिमांड पूरी करने में मदद मिलेगी।

कुछ ऑटोमोबाइल कंपनियों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) का प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी की है। बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors ने EV सेगमेंट के जरिए ग्रोथ बढ़ाने की योजना बनाई है। हाल ही में कंपनी ने 50,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्रोडक्शन की उपलब्धि हासिल की है। टाटा मोटर्स की योजना अगले पांच वर्षों में 10 EV लॉन्च करने की है। कंपनी का मानना है कि देश के लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में दिलचस्पी ले रहे हैं। ये व्हीकल्स फ्यूल के बढ़ते प्राइस और पॉल्यूशन जैसी समस्याओं के समाधान की पेशकश करते हैं। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »