Hyundai ने शुरू की क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए बुकिंग, 473 किलोमीटर तक की रेंज

देश में EV के मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए ह्यंडई ने बड़ा इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 जनवरी 2025 20:42 IST
ख़ास बातें
  • ह्युंडई की डीलरशिप्स पर 25,000 रुपये में इसकी बुकिंग कराई जा सकती है
  • क्रेटा इलेक्ट्रिक का प्राइस लगभग 16 लाख रुपये से शुरू हो सकता है
  • इसमें व्हीकल-टु-लोड (V2L) टेक्नोलॉजी दी गई है

यह केवल 7.9 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड पर पहुंच सकेगी

दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी बड़ी संख्या में बिकने वाली Creta SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश किया था। इस इलेक्ट्रिक SUV को Bharat Mobility Global Expo में 17 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। ह्युंडई की डीलरशिप्स पर 25,000 रुपये में इसकी बुकिंग कराई जा सकती है। क्रेटा इलेक्ट्रिक का प्राइस लगभग 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकता है। इसका मुकाबला Tata Motors की Curvv EV, MG Motor की ZS EV, Mahindra & Mahindra की BE 6 और Maruti Suzuki की आगामी e Vitara से होगा। यह फाइव सीटर इलेक्ट्रिक SUV चार वेरिएंट्स - Executive, Smart, Premium और Excellence में उपलब्ध होगी। हालांकि, इसका डिजाइन इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाली क्रेटा के लगभग समान है। । इसे आठ मोनोटोन और दो डुअल-टोन कलर्स में लाया जाएगा। 
Advertisement

क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए 51.4 kWh और 42 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प मिलेंगे। कंपनी ने बताया है कि इसके 51.4 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 473 किलोमीटर की है। इसका 42 kWh का बैटरी पैक लगभग 390 किलोमीटर की रेंज देगा। इस इलेक्ट्रिक SUV को DC चार्जिंग के इस्तेमाल से केवल 58 मिनटों में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। इसमें व्हीकल-टु-लोड (V2L) टेक्नोलॉजी दी गई है। कंपनी ने बताया है कि क्रेटा इलेक्ट्रिक केवल 7.9 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड पर पहुंच सकेगी। इसमें शिफ्ट-बाय-वायर सिस्टम दिया गया है जो गियर शिफ्ट और ट्रांसमिशन के बीच मैकेनिकल लिंकेज के बजाय इलेक्ट्रॉनिक कनेक्शंस का इस्तेमाल करता है। 

देश में EV के मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए ह्यंडई ने बड़ा इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। हाल ही में कंपनी की स्टॉक मार्केट पर लिस्टिंग भी हुई थी। पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में मारूति सुजुकी के बाद ह्युंडई का दूसरा स्थान है। EV के सेगमेंट में टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने काफी इनवेस्टमेंट किया है। इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स की बड़ी हिस्सेदारी है। ह्यंडई की इस मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए लगभग 2.4 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना है। इस वर्ष कंपनी की अपना दूसरा प्लांट भी शुरू करने की तैयारी है। इससे ह्यंडई को EV और अन्य व्हीकल्स की डिमांड को पूरा करने में सहायता मिलेगी। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.