Hyundai ने पेश की क्रेटा इलेक्ट्रिक, 473 किलोमीटर तक की रेंज

इस इलेक्ट्रिक SUV को DC चार्जिंग के इस्तेमाल से केवल 58 मिनटों में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा

Hyundai ने पेश की क्रेटा इलेक्ट्रिक, 473 किलोमीटर तक की रेंज

यह केवल 7.9 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड तक पहुंच सकेगी

ख़ास बातें
  • कंपनी ने बताया है कि यह देश में बनी उसकी पहली इलेक्ट्रिक SUV है
  • इसे आठ मोनोटोन और दो डुअल-टोन कलर्स में लाया जाएगा
  • क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए 51.4 kWh और 42 kWh के दो बैटरी के विकल्प होंगे
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai ने अपनी लोकप्रिय Creta SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन गुरुवार को भारत में पेश किया है। कंपनी ने बताया है कि यह देश में बनी उसकी पहली इलेक्ट्रिक SUV है। क्रेटा इलेक्ट्रिक को 17 जनवरी को Bharat Mobility Global Expo में लॉन्च किया जाएगा। 

यह फाइव सीटर इलेक्ट्रिक SUV चार वेरिएंट्स - Executive, Smart, Premium और Excellence में उपलब्ध होगी। हालांकि, इसका डिजाइन इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाली क्रेटा के लगभग समान है। इसका मुकाबला Tata Motors की Curvv EV, MG Motor की ZS EV, Mahindra & Mahindra की BE 6 और Maruti Suzuki की आगामी e Vitara से होगा। इसे आठ मोनोटोन और दो डुअल-टोन कलर्स में लाया जाएगा। 

क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए 51.4 kWh और 42 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प मिलेंगे। कंपनी ने बताया है कि इसके 51.4 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 473 किलोमीटर की है। इसका 42 kWh का बैटरी पैक लगभग 390 किलोमीटर की रेंज देगा। इस इलेक्ट्रिक SUV को DC चार्जिंग के इस्तेमाल से केवल 58 मिनटों में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। इसमें व्हीकल-टु-लोड (V2L) टेक्नोलॉजी दी गई है। क्रेटा इलेक्ट्रिक केवल 7.9 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीट तक पहुंच सकेगी। इसमें शिफ्ट-बाय-वायर सिस्टम दिया गया है जो गियर शिफ्ट और ट्रांसमिशन के बीच मैकेनिकल लिंकेज के बजाय इलेक्ट्रॉनिक कनेक्शंस का इस्तेमाल करता है। 

देश में EV के मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए ह्यंडई ने बड़ा इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। हाल ही में कंपनी की स्टॉक मार्केट पर लिस्टिंग भी हुई थी। पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में मारूति सुजुकी के बाद ह्युंडई का दूसरा स्थान है। EV के सेगमेंट में टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने काफी इनवेस्टमेंट किया है। इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। ह्यंडई की इस मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए लगभग 2.4 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना है। इस वर्ष कंपनी की अपना दूसरा प्लांट भी शुरू करने की तैयारी है। इससे ह्यंडई को EV और अन्य व्हीकल्स की डिमांड को पूरा करने में सहायता मिलेगी। कंपनी की योजना EV के महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स  के लिए लोकल सप्लाई चेन बनाने की भी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  2. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  3. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  4. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  5. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  6. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  7. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  8. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
  9. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  10. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »