480 km की रेंज वाली Hyundai Ioniq 5 EV की भारत में शुरू हुई बुकिंग

नई EV की बुकिंग के लिए कस्टमर्स को कंपनी की वेबसाइट पर विजिट कर एक लाख रुपये की एडवांस पेमेंट करनी होगी

480 km की रेंज वाली Hyundai Ioniq 5 EV की भारत में शुरू हुई बुकिंग

इसे केवल 18 मिनटों में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Hyundai Ioniq 5 में 12.3 इंच टचस्क्रीन मेन डिस्प्ले है
  • इस EV का मुकाबला Kia EV6 और Volvo XC40 से होगा
  • इसे तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ी है। ऑटोमोबाइल कंपनियां भी इस सेगमेंट में नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं। Hyundai की Ioniq 5 EV जल्द ही देश की सड़कों पर दौड़ेगी। कंपनी ने इसके लिए बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। इसके लिए कस्टमर्स को कंपनी की वेबसाइट पर विजिट कर एक लाख रुपये की एडवांस पेमेंट करनी होगी। 

इस EV को तीन कलर्स - ग्रैविटी गोल्ड मैट, ऑप्टिक व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक पर्ल में उपलब्ध कराया गया है। Hyundai की भारत में यूनिट के MD और CEO, Unsoo Kim ने कहा, "भारत के ऑटोमोटिव सेक्टर में बड़े बदलाव के साथ हम वर्ल्ड क्लास Hyundai Ioniq 5 EV को पेश कर रहे हैं। इसमें इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी और इनोवेशन शामिल है।" Ioniq 5 EV अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग के साथ आती है और इसे केवल 18 मिनटों में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें चार्जिंग स्टेशंस पर प्रतीक्षा को कम करने के लिए 400V और 800V के साथ मल्टी-चार्जिंग सिस्टम है। 

Hyundai Ioniq 5 में 12.3 इंच टचस्क्रीन मेन डिस्प्ले है और 12.3 इंच का ही ड्राइवर के लिए डिस्प्ले वायरलेस फोन चार्जिंग के साथ है। इस EV का मुकाबला Kia EV6 और Volvo XC40 से होगा। इस इलेक्ट्रिक कार का पावरट्रेन 301bhp की पावर जेनरेट कर सकता है। इसकी टॉप स्पीड 185 kmph है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर लेआउट दिए गए हैं, जिनमें एक केवल रियर मोटर और दूसरा रियर और फ्रंट मोटर ऑप्शन शामिल है। एसयूवी का रियर मोटर वेरिएंट इलेक्ट्रिक ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम से भी लैस है। 

देश में पैसेंजर व्हीकल्स (PV) की बिक्री फाइनेंशियल ईयर 2023 में 37-38 लाख यूनिट्स के साथ रिकॉर्ड बना सकती है। यह इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में 21-24 प्रतिशत की ग्रोथ होगी। पिछली कुछ तिमाहियों में सप्लाई चेन से जुड़ी मुश्किलें कम होने और कैपेसिटी का इस्तेमाल बढ़ने से ऑटोमोबाइल कंपनियों को डिमांड पूरी करने में मदद मिलेगी। कुछ ऑटोमोबाइल कंपनियों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) का प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी की है। बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors ने EV सेगमेंट के जरिए ग्रोथ बढ़ाने की योजना बनाई है। हाल ही में कंपनी ने 50,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्रोडक्शन की उपलब्धि हासिल की है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  2. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  3. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  4. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  5. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  7. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  10. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »