• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • देश से कारों के एक्सपोर्ट में मारुति टॉप पर, Dzire और Swift की विदेश में अधिक डिमांड

देश से कारों के एक्सपोर्ट में मारुति टॉप पर, Dzire और Swift की विदेश में अधिक डिमांड

मारुति सुजुकी के लिए टॉप इंटरनेशनल मार्केट्स में लैटिन अमेरिका, आसियान और मिडल ईस्ट शामिल हैं

देश से कारों के एक्सपोर्ट में मारुति टॉप पर, Dzire और Swift की विदेश में अधिक डिमांड

कंपनी का सितंबर में प्रोडक्शन दोगुने से अधिक बढ़ा है

ख़ास बातें
  • पैसेंजर कारों की शिपमेंट्स में लगभग 5 प्रतिशत की कमी है
  • यूटिलिटी व्हीकल्स का एक्सपोर्टस 16 प्रतिशत बढ़ा है
  • मारुति सुजुकी ने पिछले महीने नई Grand Vitara को लॉन्च किया था
विज्ञापन
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का दूसरी तिमाही में पैसेंजर व्हीकल्स का एक्सपोर्ट लगभग दो प्रतिशत बढ़ा है। पैसेंजर व्हीकल्स के एक्सपोर्ट में 1.31 लाख यूनिट्स से अधिक के साथ Maruti Suzuki का पहला स्थान रहा। देश से जुलाई-सितंबर के दौरान पैसेंजर व्हीकल्स का कुल एक्सपोर्ट 1,60,590 यूनिट्स का था। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 1,03,622 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया था। 

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के डेटा से पता चलता है कि पैसेंजर कारों की शिपमेंट्स में लगभग 5 प्रतिशत की कमी हुई है, जबकि यूटिलिटी व्हीकल्स की का एक्सपोर्ट 16 प्रतिशत बढ़ा है। दूसरी तिमाही में पैसेंजर कारों का एक्सपोर्ट लगभग 97,300 यूनिट्स और यूटिलिटी व्हीकल्स का 63,016 यूनिट्स रहा। Hyundai Motor का एक्सपोर्ट 11 प्रतिशत बढ़कर 74,072 यूनिट्स पर पहुंच गया। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 66,994 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया था। Kia ने लगभग 44,564 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया। पिछले वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का एक्सपोर्ट 23,213 यूनिट्स का था। 

मारुति सुजुकी के लिए टॉप इंटरनेशनल मार्केट्स में लैटिन अमेरिका, आसियान और मिडल ईस्ट शामिल हैं। कंपनी की Dzire, Swift, S-Presso और Baleno जैसी कारों की विदेश में काफी डिमांड है। कंपनी का सितंबर में प्रोडक्शन दोगुने से अधिक बढ़ा है। कंपनी ने सितंबर में 1,77,468 यूनिट्स का प्रोडक्शन किया। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के इसी महीने में 81,278 यूनिट्स का था। कंपनी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की कमी का प्रोडक्शन पर मामूली असर पड़ा है। 

कंपनी का पिछले महीने पैसेंजर व्हीकल्स का कुल प्रोडक्शन 1,73,929 यूनिट्स रहा। यह पिछले वर्ष सितंबर में 77,782 यूनिट्स का था। पैसेंजर कारों का कुल प्रोडक्शन पिछले वर्ष सितंबर में 47,884 यूनिट्स से बढ़कर इस वर्ष की समान अवधि में 1,31,258 यूनिट्स पर पहुंच गया। यूटिलिटी व्हीकल्स का प्रोडक्शन 29,811 यूनिट्स का रहा। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में 21,873 यूनिट्स था। मारुति सुजुकी के लाइट कमर्शियल व्हीकल Super Carry की 3,539 यूनिट्स का सितंबर में प्रोडक्शन हुआ। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के इसी महीने में 3,496 यूनिट्स का था। पिछले वर्ष सितंबर में सप्लाई चेन से जुड़ी मुश्किलों के कारण कंपनी का कुल प्रोडक्शन कम रहा था। कंपनी ने पिछले महीने नई Grand Vitara को लॉन्च किया है। यह कंपनी का फ्लैगशिप SUV है। मिड-साइज सेगमेंट में हाइब्रिड इंजन वाले व्हीकल्स के कम विकल्प होने से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  2. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  3. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  4. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  5. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  6. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  7. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  8. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  9. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  10. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »