Honda की कॉम्पैक्ट SUV Elevate हुई महंगी, जानें नया प्राइस

इसका प्राइस 11.58 लाख रुपये से शुरू होगा। इसके टॉप-एंड डुअल-टोन वेरिएंट का प्राइस बढ़कर 16.48 लाख रुपये हो गया है

Honda की कॉम्पैक्ट SUV Elevate हुई महंगी, जानें नया प्राइस

इसकी बिक्री 20,000 यूनिट्स से अधिक हो गई है

ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष इसके लॉन्च के बाद से यह इसके प्राइस में पहली बढ़ोतरी है
  • इसका प्राइस 11.58 लाख रुपये से शुरू होगा
  • Elevate में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर का DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक Honda Cars ने अपनी कॉम्पैक्ट SUV Elevate का प्राइस 58,000 रुपये तक बढ़ा दिया है। पिछले वर्ष इसके लॉन्च के बाद से यह इसके प्राइस में पहली बढ़ोतरी है। इसका प्राइस 11.58 लाख रुपये से शुरू होगा। इसके टॉप-एंड डुअल-टोन वेरिएंट का प्राइस बढ़कर 16.48 लाख रुपये हो गया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस SUV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में इसकी बिक्री 20,000 यूनिट्स से अधिक की हो गई थी। Elevate में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर का DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 6,600 rpm पर 119 BHP की पावर और 4,300 rpm पर 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है इसमें 10.25 इंच LCD इंफोटेनमेंट सिस्टम Apple CarPlay के साथ है। Elevate में वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। 

हाल ही में कंपनी ने बताया था कि पिछले तीन महीनों में उसकी कुल सेल्स में Elevate की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक की रही है। Elevate SUV के CVT वेरिएंट की अधिक डिमांड है। होंडा कार्स के डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स), Yuichi Murata ने कहा था, "Elevate की सफलता से हम उत्साहित हैं। यह हमारी उम्मीद से अधिक रही है। इससे कस्टमर्स के कंपनी पर विश्वास और पसंद का पता चलता है। हमने Elevate का वेटिंग पीरियड घटाने के लिए इसके प्रोडक्शन को बढ़ा दिया है।" SUV के सेगमेंट में इसका मुकाबला Hyundai की Creta, Kia की Seltos, Maruti Suzuki की Grand Vitara, Volkswagen की Taigun, MG Motor की Astor और Skoda की Kushaq से है। 

Elevate SUV के 90 प्रतिशत से अधिक कंपोनेंट्स की लोकल सोर्सिंग की गई है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की राजस्थान में तापूकारा की फैक्टरी में की जा रही है। इसका देश से एक्सपोर्ट भी हो रहा है। इसके इंटीरियर में काफी स्पेस दिया गया है। यह Phoenix Orange Pearl, Obsidian Blue Pearl, Radiant Red Metallic, Platinum White Pearl, Golden Brown Metallic, Lunar Silver Metallic और Meteoroid Gray Metallic कलर्स में उपलब्ध है। इसमें छह स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और CVT का विकल्प मिलता है। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, डोर-पैनल माउंटेड ओआरवीएम, एलईडी हेडलाइट्स, कनेक्टेड एलईडी लाइट्स दी गई हैं। Elevate में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, ऑटोमैटिक इमेरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स हैं।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  3. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  6. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  7. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  8. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  9. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  10. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »