Hero MotoCorp ने शुरू की Vida V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कस्टमर्स को डिलीवरी

कंपनी के बेंगलुरु में एक्सपीरिएंस सेंटर पर पहले कस्टमर ने इसकी डिलीवरी ली है। यह जल्द ही दिल्ली और जयपुर में उपलब्ध होगा

Hero MotoCorp ने शुरू की Vida V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कस्टमर्स को डिलीवरी

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में तेजी आ रही है और इसका बड़ा कारण पेट्रोल की बढ़ती कीमतें हैं

ख़ास बातें
  • कंपनी ने V1 को दो वेरिएंट्स Plus और Pro में लॉन्च किया है
  • Vida Plus की सिंगल चार्ज में न्यूनतम रेंज 143 किलोमीटर है
  • कंपनी ने Ather में 5.6 करोड़ डॉलर से अधिक का इनवेस्टमेंट किया था
विज्ञापन
देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero MotoCorp ने हाल ही में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एंट्री की थी। कंपनी ने अपने नए सब-ब्रांड Vida के साथ V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था। Hero MotoCorp ने Vida V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू कर दी है। 

कंपनी के बेंगलुरु में एक्सपीरिएंस सेंटर पर पहले कस्टमर ने इसकी डिलीवरी ली है। यह जल्द ही दिल्ली और जयपुर में उपलब्ध होगा। कंपनी ने V1 को दो वेरिएंट्स Plus और Pro में लॉन्च किया है। Vida V1 Plus का प्राइस लगभग 1.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और Vida V1 Pro का लगभग 1.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के कस्टमर्स को Ather Energy के फास्ट चार्जिंग नेटवर्क का इस्तेमाल चार्जिंग के लिए करने की सुविधा मिलेगी। Vida Plus की सिंगल चार्ज में न्यूनतम रेंज 143 किलोमीटर की है। 

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में तेजी आ रही है और इसका बड़ा कारण पेट्रोल की बढ़ती कीमतें हैं। हालांकि, इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने की कुछ घटनाएं होने से सुरक्षा को लेकर आशंकाएं बढ़ी हैं। इससे ई-स्कूटर्स की बिक्री पर असर पड़ सकता है। Hero Moto ने इस सेगमेंट में अपना पहला मॉडल लॉन्च करने से पहले कुछ इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप्स में इनवेस्टमेंट किया था। कंपनी ने सितंबर में अमेरिका की Zero Motorcycles के साथ संयुक्त तौर पर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स डिवेलप करने के लिए छह करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की घोषणा की थी। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने Ather में 5.6 करोड़ डॉलर से अधिक का इनवेस्टमेंट किया था। पिछले वर्ष इसने बैटरी शेयरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ताइवान की Gogoro के साथ वेंचर किया था। 

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में शामिल Ola Electric ने इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की तैयारी की है। Ola के फाउंडर और CEO, Bhavish Aggarwal का कहना है,  "विदेश में हमारे एक्सपैंशन का मतलब कंपनी की ग्रोथ के साथ ही दुनिया में EV सेगमेंट को आगे बढ़ाने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका होने का संकेत है।" उन्होंने कहा था कि इलेक्ट्रिक व्हीकल के सेगमेंट को अगले लेवल पर ले जाने के लिए भारत को बड़ा योगदान देना होगा। कंपनी ने हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप के इनवेस्टमेंट वाली Ola एक इंटीग्रेटेड मोबिलिटी कंपनी बनने पर फोकस कर रही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »