EV मेकर्स को बैटरी वेस्ट की डंपिंग पर सरकार ने दी चेतावनी

केंद्र सरकार ने कहा है कि अगर EV में इस्तेमाल होने वाली लिथियम-आयन बैटरी के वेस्ट की डंपिंग से होने वाले खतरों पर किसी रिपोर्ट पर वह सख्त कदम उठाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2023 17:09 IST
ख़ास बातें
  • EV से पॉल्यूशन को कम करने में आसानी होती है
  • इस सेगमेंट के साथ कुछ समस्याएं भी हैं
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए केंद्र सरकार की ओर से इंसेंटिव दिए जा रहे हैं

दश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट 2030 तक बढ़कर एक करोड़ यूनिट्स सालाना का हो सकता है

Photo Credit: यह एक सांकेतिक इमेज है

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ी है। EV से पॉल्यूशन को कम करने में आसानी होती है और यह क्रूड ऑयल के इम्पोर्ट को घटाने का भी बड़ा जरिया बन सकता है। हालांकि, इस सेगमेंट के साथ कुछ समस्याएं भी हैं। केंद्र सरकार ने कहा है कि अगर EV में इस्तेमाल होने वाली लिथियम-आयन बैटरी के वेस्ट की डंपिंग से होने वाले खतरों पर किसी रिपोर्ट पर वह सख्त कदम उठाएगी। 

रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्टर Nitin Gadkari ने राज्यसभा में कहा कि अगर देश में EV मेकर्स लिथियम-आयन बैटरी के वेस्ट की डंपिंग करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। कांग्रेस की सांसद रंजीत रंजन ने लिथियम-आयन बैटरी के वेस्ट की डंपिंग और इसकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में वर्कर्स को होने वाले नुकसान का मुद्दा राज्यसभा में उठाया था। उन्होंने बताया था कि एक रिसर्च रिपोर्ट में इन बैट्रीज की मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े वर्कर्स के स्वास्थ्य को नुकसान के बारे में जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट में पुरानी लिथियम-आयन बैट्रीज की डंपिंग से पर्यावरण खराब होने की भी जानकारी है। 

इसके उत्तर में गडकरी ने कहा, "हमारे पास इस तरह की कोई रिपोर्ट या निष्कर्ष नहीं है। अगर इस तरह का कोई निष्कर्ष हमारे सामने आता है तो हम उस पर विचार करेंगे। हम इस मुद्दे को गंभीरता से लेंगे और लिथियन-आयन बैटरी वेस्ट की रिसाइक्लिंग का समाधान निकालेंगे।" उन्होंने कहा कि यह भविष्य की टेक्नोलॉजी है और सरकार इसके लिए योजना बना रही है। इसके साथ ही गडकरी ने बताया कि अगले पांच वर्षों में इलेक्ट्रिक कारों, बसों और ट्रकों के एक्सपोर्ट में भारत एक अग्रणी देश बन जाएगा। 

उन्होंने बताया कि फाइनेंस मिनिस्टर ने अपने बजट भाषण में सर्कुलर इकोनॉमी का जिक्र किया था और इसके तहत पुरानी कारों की स्क्रैपिंग, रबड़ की बिटुमिन के साथ रिसाइक्लिंग और सड़कें बनाने में प्लास्टिक के इस्तेमाल जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। इस वर्ष के इकोनॉमिक सर्वे में अनुमान दिया गया था कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट 2030 तक बढ़कर एक करोड़ यूनिट्स सालाना का हो सकता है। इससे लगभग पांच करोड़ डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब्स मिलने की संभावना है। Tesla जैसे बड़े EV मेकर्स देश में अपने व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना बना रहे हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.