टेस्ला को फायदे के लिए कोई अलग पॉलिसी नहीं बना रही सरकार

केंद्र सरकार ने राज्यसभा में बताया है कि टेस्ला को इनवेस्टमेंट के लिए इंसेंटिव देने के उद्देश्य से कोई अलग पॉलिसी नहीं बनाई जा रही

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 फरवरी 2024 22:25 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ला के लिए EV के मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ा है
  • चीन की BYD इसे कड़ी टक्कर दे रही है
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों की देश में बिक्री नहीं होती

केंद्र सरकार ने बताया है कि अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla को इनवेस्टमेंट के लिए इंसेंटिव देने के उद्देश्य से कोई पॉलिसी नहीं बना रही। पिछले वर्ष प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अमेरिका के अपने दौरे के दौरान टेस्ला के चीफ,  Elon Musk के साथ मीटिंग की थ। इससे टेस्ला के देश में इनवेस्टमेंट की योजना पर आगे बढ़ने का संकेत मिला था। 

राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में सरकार की ओर से बताया गया,  "हेवी इंडस्ट्रीज मिनिस्ट्री की ओर से टेस्ला को इंसेंटिव देने के लिए कोई पॉलिसी नहीं बनाई जा रही। हालांकि, मिनिस्ट्री ने इलेक्ट्रिक कारों सहित ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम लागू की है।" हालांकि, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी PLI स्कीम के लिए आवेदन की समयसीमा समाप्त हो गई है और टेस्ला हाल ही में शुरू की गई एक अन्य नई स्कीम में PLI के लिए आवेदन कर सकती है। 
Advertisement

ऐसी अटकल थी कि जनवरी में आयोजित किए गए वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में टेस्ला के को-फाउंडर, Elon Musk हिस्सा ले सकते हैं और इस इवेंट में कंपनी की ओर से देश में बिजनेस शुरू करने को लेकर घोषणा की जा सकती है। हालांकि, टेस्ला के इस बड़े इवेंट में हिस्सा नहीं लेने से यह अटकल गलत हुई थी। इस बारे में गुजरात इंडस्ट्रियल डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर, Rahul Gupta ने संवाददाताओं को बताया था, "यह किसी विशेष कंपनी का अधिकार होता है कि वह कहां और कितना इनवेस्टमेंट करे। अगर टेस्ला गुजरात में आने का फैसला करती है तो राज्य सरकार को बहुत खुशी होगी।" 

इससे पहले गुजरात के हेल्थ मिनिस्टर Rushikesh Patel ने कहा था कि फैक्टरी के लिए जमीन को लेकर टेस्ला की राज्य सरकार के साथ बातचीत अंतिम दौर में है। उनका कहना था कि राज्य सरकार को उम्मीद है कि मस्क अपनी फैक्टरी के लिए गुजरात को चुनेंगे। उन्होंने बताया था, "मस्क भी गुजरात को पहले विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। हम निश्चित तौर पर इसका स्वागत करेंगे और सभी जरूरी मदद उपलब्ध कराएंगे।" कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कंपनी की फैक्टरी गुजरात के साणंद में लगाई जा सकती है। महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे कुछ अन्य राज्य भी टेस्ला को फैक्टरी लगाने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं। टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों की देश में बिक्री नहीं होती। इसका बड़ा कारण इम्पोर्ट ड्यूटी अधिक होना है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  2. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  3. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  4. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  5. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  6. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
  7. LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
  8. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
  9. GTA 6 ने आते ही मचाया तहलका! मिले रिकॉर्डतोड़ रिव्यू, बना टॉप रेटेड गेम
  10. Rollme PulseFit स्मार्ट बैंड लॉन्च: हार्ट रेट से लेकर, यूरिक एसिड और ब्लड लिपिड भी करेगा ट्रैक, 15 दिन चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.