पेट्रोल कारों के बराबर हो जाएंगे EV के प्राइसेजः नितिन गडकरी

EV के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Tata Motors ने देश में EV के लिए चार्जिंग स्टेशंस की संख्या को दो वर्षों में दोगुना करने की योजना बनाई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 मार्च 2025 17:57 IST
ख़ास बातें
  • नई EV पॉलिसी की घोषणा जल्द की जा सकती है
  • अमेरिकी EV मेकर Tesla की भारत में बिजनेस शुरू करने की योजना है
  • केंद्र सरकार की योजना EV के चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बढ़ाने की है

अमेरिकी EV मेकर Tesla की भारत में बिजनेस शुरू करने की योजना है

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की लोकप्रियता बढ़ी है। हालांकि, EV के महंगा होने और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर कमी की वजह से इनकी बिक्री तेजी से नहीं बढ़ रही। ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्टर Nitin Gadkari का कहना है कि छह महीनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्राइसेज पेट्रोल से चलने वाली कारों के बराबर हो जाएंगे। 

Convergence India और Smart Cities India Expo को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार की पॉलिसी इम्पोर्ट का विकल्प तैयार करना, कॉस्ट में कमी और पॉल्यूशन पर कंट्रोल करना और देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना है। देश को तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सुधार की जरूरत है। गडकरी का कहना था, "हम सड़कों को बेहतर बनाकर लॉजिस्टिक्स की कॉस्ट घटा सकते हैं।" उन्होंने कहा कि देश की इकोनॉमी बहुत अच्छी है और सरकार स्मार्ट सिटीज और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट को लेकर प्रतिबद्ध है। 
Advertisement

गडकरी ने बताया कि इलेक्ट्रिसिटी के इस्तेमाल वाले मास रैपिड ट्रांसपोर्ट पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने रोड कंस्ट्रक्शन के खर्च को घटाने के लिए नई टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को बढ़ावा देने की जरूरत बताई। EV की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के लिए जल्द ही नई EV पॉलिसी की घोषणा की जा सकती है। इस पॉलिसी में इम्पोर्टेड EV पर टैक्स में छूट के लिए चार्जिंग से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किए जाने वाले फंड की लिमिट तय की जा सकती है। अमेरिकी EV मेकर Tesla की भारत में बिजनेस शुरू करने की योजना है। पिछले वर्ष एक EV पॉलिसी जारी की गई थी। इसमें टेस्ला जैसी EV कंपनियों को आकर्षित करने के लिए इम्पोर्टेड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर टैक्स को लगभग 100 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत किया गया था। हालांकि, इसके साथ यह शर्त थी कि कम टैक्स का फायदा उठाने वाले  EV मेकर्स को एक फैक्टरी लगाने में न्यूनतम 50 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करना होगा। 

EV के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Tata Motors ने देश में EV के लिए चार्जिंग स्टेशंस की संख्या को दो वर्षों में दोगुना करने की योजना बनाई है। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि 2027 तक इन चार्जिंग स्टेशंस को बढ़ाकर लगभग चार लाख तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए चार्जवाइंट ऑपरेटर्स और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन जैसी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के साथ टाटा मोटर्स की टाई-अप करने की योजना है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.