• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Elon Musk ने दी ग्लोबल इकोनॉमी के लिए मुश्किलों की चेतावनी, Tesla पर भी होगा असर

Elon Musk ने दी ग्लोबल इकोनॉमी के लिए मुश्किलों की चेतावनी, Tesla पर भी होगा असर

मस्क ने बताया कि कंपनी अपने व्हीकल्स का विज्ञापन देने की कोशिश करेगी, जो पहले नहीं किया गया है

Elon Musk ने दी ग्लोबल इकोनॉमी के लिए मुश्किलों की चेतावनी, Tesla पर भी होगा असर

हाल ही में मस्क ने कहा था कि प्रॉफिट के बजाय कंपनी सेल्स में बढ़ोतरी को प्रायरिटी देगी

ख़ास बातें
  • टेस्ला का मॉडल Y दुनिया भर में सबसे अधिक बिकने वाली कार बन सकता है
  • कंपनी के सायबरट्रक पिकअप की डिलीवरी भी जल्द शुरू की जा सकती है
  • हाल के महीनों में टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज घटाए गए हैं
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में शामिल Tesla के चीफ एग्जिक्यूटिव, Elon Musk ने कहा है कि ग्लोबल इकोनॉमी के लिए अगले 12 महीने मुश्किल होंगे। उनका कहना था कि टेस्ला पर भी इसका असर होगा। मस्क ने बताया कि कंपनी अपने व्हीकल्स का विज्ञापन देने की कोशिश करेगी, जो पहले नहीं किया गया है। 

मस्क ने कंपनी की वार्षिक शेयरहोल्डर मीटिंग में कहा कि टेस्ला का मॉडल Y दुनिया भर में सबसे अधिक बिकने वाली कार बन सकता है। टेस्ला के सायबरट्रक पिकअप की डिलीवरी भी जल्द शुरू की जा सकती है। मस्क ने बताया, "हम अपने व्हीकल्स के लिए विज्ञापन देने की कोशिश करेंगे और इसका असर देखा जाएगा।" उनका कहना था, "ग्लोबल इकोनॉमिक स्थिति से टेस्ला अलग नहीं है। मेरा अनुमान है कि अगले 12 महीने मैक्रोइकोनॉमिक लेवल पर मुश्किल हो सकते हैं।" पिछले महीने मस्क ने कहा था कि प्रॉफिट के बजाय कंपनी सेल्स में बढ़ोतरी को प्रायरिटी देगी। 

हाल के महीनों में टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज में कटौती की गई है। इससे कंपनी के मार्जिन पर असर पड़ा है। टेस्ला के स्टाफ को भेजी एक ईमेल में मस्क ने कहा कि उनकी स्वीकृति के बिना कंपनी कोई नई हायरिंग नहीं कर सकती। इसके साथ ही उन्होंने एग्जिक्यूटिव्स से हायरिंग के लिए निवेदन जमा करने से पहले सतर्कता से सोचने के लिए भी कहा है। टेस्ला को भारत में अपने कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग की संभावना दिख रही है। कंपनी के कुछ सीनियर एग्जिक्यूटिव्स इसे लेकर इस सप्ताह केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर सकते हैं। 

Bloomberg ने इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से दी गई एक रिपोर्ट में बताया है कि टेस्ला के एग्जिक्यूटिव्स इलेक्ट्रिक कारों के लिए कंपोनेंट्स की देश से सोर्सिंग के बारे में सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। इससे पहले अधिक इम्पोर्ट टैक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़ी पॉलिसी को लेकर केंद्र सरकार की मस्क आलोचना कर चुके हैं। सरकार ने टेस्ला से चीन में बनी इलेक्ट्रिक कारों को भारत में नहीं बेचने को कहा था। सूत्रों ने कहा कि टेस्ला के एग्जिक्यूटिव्स सरकार से दोबारा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर इम्पोर्ट टैक्स घटाने का निवेदन भी कर सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  3. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  6. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  8. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  9. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  10. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »