Elon Musk की बढ़ी मुश्किल, Tesla के शेयरहोल्डर्स ने उठाया 56 अरब डॉलर की सैलरी पर सवाल

बड़ी EV कंपनियों में शामिल टेस्ला के शेयरहोल्डर्स के एक ग्रुप ने मस्क पर कंपनी पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 मई 2024 22:07 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ला के शेयरहोल्डर्सने का मस्क पर कंपनी पर ध्यान नहीं देने का आरोप है
  • मस्क की नेटवर्थ 194 अरब डॉलर से अधिक की है
  • इस वर्ष की शुरुआत से टेस्ला के लगभग 6,000 वर्कर्स की छंटनी हुई है

इस वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट घटकर लगभग 1.13 अरब डॉलर का रहा था

अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के Tesla के CEO, Elon Musk के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। कंपनी के प्रॉफिट में कमी के बाद इसके शेयरहोल्डर्स ने मस्क के 56 अरब डॉलर के पैकेज का विरोध शुरू कर दिया है। टेस्ला के शेयरहोल्डर्स के एक ग्रुप ने मस्क पर कंपनी पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया है। इस ग्रुप ने अन्य शेयरहोल्डर्स से भी मस्क के पैकेज को अस्वीकार करने का निवेदन किया है। 

टेस्ला के अलावा मस्क सोशल मीडिया कंपनी X, रॉकेट बनाने वाली SpaceX और सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली Starlink के भी चीफ हैं। Forbes के अनुसार, मस्क की नेटवर्थ 194 अरब डॉलर से अधिक की है। इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज घटाने के बावजूद कंपनी की सेल्स नहीं बढ़ रही है। इस वजह से मस्क ने छंटनी करने का फैसला किया है। इस वर्ष की शुरुआत से टेस्ला के लगभग 6,000 वर्कर्स की छंटनी हुई है। 

मस्क ने कहा है कि इससे टेस्ला की कॉस्ट में कमी होगी और कंपनी इंटरनेशनल बिजनेस को संतुलित बनाया जा सकेगा। टेस्ला की कुल वर्कफोर्स को लगभग 10 प्रतिशत घटाने की योजना है। यह टेस्ला की स्ट्रैटेजी में एक बड़े बदलाव का संकेत है। कंपनी को सेल्स में कमी और चीन की BYD जैसी EV कंपनियों से कड़ी टक्कर जैसी चुनौतियों से निपटने की जरूरत है। इस वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट घटकर लगभग 1.13 अरब डॉलर का रहा था। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह लगभग 2.51 अरब डॉलर का था। 

हाल ही में कंपनी ने अमेरिका में अपने कुछ मॉडल्स के प्राइसेज को 2,000 डॉलर तक घटाया था। पहली तिमाही में टेस्ला के EV की डिलीवरी में लगभग 8.5 प्रतिशत की कमी हुई है। पिछले वर्ष टेस्ला की कुल डिलीवरी में चीन में बने EV की हिस्सेदारी आधी से अधिक की थी। इस वर्ष की पहली तिमाही में चीन में EV की सेल्स बढ़ी है। टेस्ला के चीन में बने मॉडल 3 और मॉडल Y की सेल्स मार्च की तुलना में अप्रैल में लगभग 30.2 प्रतिशत घटी है। पिछले महीने BYD ने 3,12,048 यूनिट्स की बिक्री की है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 48.97 प्रतिशत और मार्च से लगभग 3.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.