• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • BYD की Sealion 7 अगले सप्ताह होगी भारत में लॉन्च, 560 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज

BYD की Sealion 7 अगले सप्ताह होगी भारत में लॉन्च, 560 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज

कंपनी की Sealion 6 को भी देश में लॉन्च करने की योजना है। यह एक प्लग-इन हाइब्रिड कार है। इसका फ्रंट डिजाइन कंपनी की Seal सेडान के लगभग समान है

BYD की Sealion 7 अगले सप्ताह होगी भारत में लॉन्च, 560 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज

EV के इंटरनेशनल मार्केट में Elon Musk की Tesla को BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है

ख़ास बातें
  • Sealion 7 को 17 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • कंपनी की डीलरशिप्स पर Sealion 7 पहुंचना शुरू हो गई है
  • देश में BYD के पोर्टफोलियो में Atto3, E Max 7 और Seal शामिल हैं
विज्ञापन
चाइनीज इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर BYD ने Bharat Mobility Global Expo में Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV को प्रदर्शित किया था। Sealion 7 को 17 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए बुकिंग 70,000 रुपये में कराई जा सकती है। EV के इंटरनेशनल मार्केट में Elon Musk की Tesla को BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है।  

BYD की Sealion 7 को दो वेरिएंट्स - Premium RWD और Performance AWD में लाया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइसेज की जानकारी नहीं दी है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी की डीलरशिप्स पर Sealion 7 पहुंचना शुरू हो गई है। BYD की Sealion 6 को भी देश में लॉन्च करने की योजना है। यह एक प्लग-इन हाइब्रिड कार है। इसका फ्रंट डिजाइन कंपनी की Seal सेडान के लगभग समान है। Sealion 7 में 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 15.6 इंच रोटेटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 12-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम और पैनोरैमिक सनरूफ जैसे फीचर्स हैं। देश में BYD के पोर्टफोलियो में Atto3, E Max 7 और Seal शामिल हैं। 

Sealion 7 की बैटरी 82.56 kWh की है। इसके AWD वेरिएंट में 523 hp की पावर और 690 Nm का पीक टॉर्क है। Sealion 7 के RWD वेरिएंट में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है जो 308 hp की पावर और 380 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करती है।  कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक SUV का AWD वेरिएंट सिंगल चार्ज में लगभग 542 किलोमीटर और RWD वेरिएंट लगभग 567 किलोमीटर की रेंज देता है। पिछले वर्ष BYD ने सेल्स का रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने लगभग 42.5 लाख यूनिट्स की सेल्स की थी। 

हाल ही में देश में कंपनी की यूनिट के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स बिजनेस के हेड, Rajeev Chauhan ने बताया था कि सभी स्थितियों के पक्ष में होने पर कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की योजना है। हालांकि, इससे पहले BYD के हैदराबाद की एक कंपनी के साथ मिलकर देश में लगभग एक अरब डॉलर के इनवेस्टमेंट से EV और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के प्रपोजल को केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृति नहीं दी गई थी। कंपनी ने बताया था कि चीन के नागरिकों पर भारत में वीजा की पाबंदियों का उसके बिजनेस पर असर नहीं पड़ा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »