Tesla को लगा झटका, चीन की BYD ने सेल्स में दी मात 

भारत में हाल ही में BYD ने Sealion 7 के लॉन्च का एक वर्ष होने पर इसका स्पेशल Anniversary Edition लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक SUV में एक बड़ा अपडेट लो-वोल्टेज बैटरी के लिए LFP टेक्नोलॉजी को शामिल करना है

Tesla को लगा झटका, चीन की BYD ने सेल्स में दी मात 

इंटरनेशनल मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ने का असर BYD के प्रॉफिट पर हो रहा है

ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष BYD की कुल सेल्स 116 अरब डॉलर की रही है
  • बिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला का रेवेन्यू 94.8 अरब डॉलर का है
  • इंटरनेशनल मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ने का असर BYD के मुनाफे पर पड़ा है
विज्ञापन

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल ( EV) कंपनियों में शामिल Tesla को चीन की BYD ने वार्षिक सेल्स में पीछे छोड़ दिया है। पिछले वर्ष BYD की कुल सेल्स 116 अरब डॉलर की रही है। बिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला से यह ज्यादा है। हालांकि, BYD के प्रॉफिट में गिरावट हुई है। 

पिछले कुछ वर्षों में BYD ने यूरोप और लैटिन अमेरिका में एक्सपैंशन किया है। हालांकि, कंपनी के लिए चीन एक बड़ा मार्केट है। इसने टेक्नोलॉजी के लिहाज से कुछ बड़े कदम उठाए हैं। हाल ही में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग वाली एक पावरफुल बैटरी को पेश किया था। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष BYD ने लगभग 22.6 लाख EVs की बिक्री की है। टेस्ला की बिक्री लगभग 16.4 लाख यूनिट्स की है। पिछले वर्ष इस अमेरिकी EV मेकर का रेवेन्यू 94.8 अरब डॉलर का रहा है। 

हालांकि, चीन सहित इंटरनेशनल मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ने का असर BYD के प्रॉफिट पर हो रहा है। पिछले वर्ष कंपनी का प्रॉफिट लगभग 4.7 अरब डॉलर का है। इससे पिछले वर्ष की तुलना में यह लगभग 19 प्रतिशत की गिरावट है। कंपनी की नई बैटरी और चार्जिंग सिस्टम से सामान्य स्थितियों में EVs को 10 प्रतिशत से 97 प्रतिशत तक लगभग नौ मिनटों में चार्ज किया जा सकेगा। इसके साथ ही कम तापमान में चार्जिंग में होने वाली समस्या को भी दूर किया गया है। कंपनी ने बताया है कि इस बैटरी को -30 डिग्री तक कम तापमान में सामान्य स्थितियों की तुलना में सिर्फ तीन मिनटों की बढ़ोतरी के साथ 20 से 97 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 

BYD ने नई बैटरी को लगभग छह वर्ष के रिसर्च एंड डिवेलपमेंट के बाद तैयार किया है। कंपनी ने बताया है कि उसने Blade बैटरी के नए वर्जन में एनर्जी डेंसिटी को पिछले वर्जन की तुलना में लगभग पांच प्रतिशत बढ़ाया है। इसमें लिथियम-आयन हाई-स्पीड चैनल और अपडेटेड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने नया हाई पावर चार्जिंग सिस्टम FLASH भी पेश किया है। यह 1,500 kW तक के सिंगल-कनेक्टर आउटपुट को सपोर्ट करता है। भारत में हाल ही में BYD ने Sealion 7 के लॉन्च का एक वर्ष होने पर इसका स्पेशल Anniversary Edition लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक SUV में एक बड़ा अपडेट लो-वोल्टेज बैटरी के लिए LFP टेक्नोलॉजी को शामिल करना है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »