बिलिनेयर Elon Musk को मिलेगी 1 लाख करोड़ डॉलर की सैलरी, Tesla के शेयरहोल्डर्स ने दी मंजूरी

दुनिया के सबसे रईस शख्स का खिताब रखने वाले मस्क के पास रॉकेट बनाने वाली SpaceX और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X में भी बड़ी हिस्सेदारी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 नवंबर 2025 16:46 IST
ख़ास बातें
  • यह किसी सीनियर कॉरपोरेट एग्जिक्यूटिव को मिलने वाला सबसे अधिक पैकेज है
  • टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने इसके लिए अनुमति दी है
  • भारत में हाल ही में टेस्ला ने अपना बिजनेस शुरू किया था

इसके लिए मस्क को कंपनी से जुड़े कुछ टारगेट भी पूरे करने होंगे

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Elon Musk को कंपनी से एक लाख करोड़ डॉलर का सैलरी पैकेज मिलेगा। यह किसी सीनियर कॉरपोरेट एग्जिक्यूटिव को मिलने वाला सबसे अधिक पैकेज है। टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने इसके लिए अनुमति दी है। 

दुनिया के सबसे रईस शख्स का खिताब रखने वाले मस्क के पास रॉकेट बनाने वाली SpaceX और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X में भी बड़ी हिस्सेदारी है। टेस्ला ने बताया है कि मस्क के भारी सैलरी पैकेज पर हुई वोटिंग में 75 प्रतिशत से अधिक शेयरहोल्डर्स ने इसके पक्ष में वोट दिया है। मस्क के पक्ष में कंपनी के बोर्ड और प्रमुख रिटेल इनवेस्टर्स ने कैम्पेन चलाया था। हालांकि, इसके लिए मस्क को कुछ टारगेट भी पूरे करने होंगे। इनमें कंपनी की मार्केट वैल्यू को बढ़ाना और इसके बिजनेस को मजबूत करना शामिल हैं। इसके अलावा उन्हें Optimus रोबोटिक्स पर भी जोर देना होगा। 

Advertisement

मस्क ने कंपनी के शेयरहोल्डर्स की मीटिंग में कहा, "यह टेस्ला के लिए एक नया अध्याय ही नहीं, ब्लकि एक नई किताब है। यह नई किताब व्हीकल की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने और Optimus से जुड़ी है।" हाल ही में मस्क ने कहा था कि अगर टेस्ला में उन्हें अधिक कंट्रोल नहीं मिलता तो वह इससे चीफ एग्जिक्यूटिव की पोस्ट से हट सकते हैं या अपनी अन्य कंपनियों पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। इस वजह से कंपनी के लिए उनके सैलरी पैकेज पर वोटिंग महत्वपूर्ण थी। 

इस वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में Donald Trump की अगुवाई वाली सरकार बनने के बाद मस्क को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि, बाद में ट्रंप से मतभेद की वजह से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। मस्क के पास कई कंपनियों में बड़ी हिस्सेदारी है। हालांकि, उनकी नेटवर्थ का बड़ा हिस्सा टेस्ला से जुड़ा है। हालांकि, पिछली कुछ तिमाहियों से टेस्ला को सेल्स में कमी जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। चीन की BYD जैसी EV कंपनियों से भी इसे कड़ी टक्कर मिल रही है। भारत में हाल ही में टेस्ला ने अपना बिजनेस शुरू किया था। हालाकि, देश में कंपनी को ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी को मॉडल Y के लिए 600 से अधिक ऑर्डर मिले हैं। यह इसके अनुमान से काफी कम संख्या है। टेस्ला ने जुलाई में अपना पहला शोरूम मुंबई में खोला था। हाल ही में इसने दिल्ली में भी शोरूम शुरू किया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.