Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की जोरदार डिमांड, बिक्री चार गुना बढ़ी

कंपनी ने चेतक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग 2006 में बंद कर दी थी। इसके बाद लगभग चार वर्ष पहले इसका इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया गया था

Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की जोरदार डिमांड, बिक्री चार गुना बढ़ी

कंपनी का दावा है कि बैटरी को फुल चार्ज होने में लगभग पांच घंटे लगते हैं

ख़ास बातें
  • पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने इसकी 36,260 यूनिट्स बेची हैं
  • अगले वर्ष से यूरोप में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री शुरू हो सकती है
  • Bajaj Chetak Electric में 4.8kW क्षमता की मोटर लगी है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Bajaj Auto के Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने इसकी 36,260 यूनिट्स बेची हैं। यह इससे पिछले वित्त वर्ष में 8,187 यूनिट्स की बिक्री की तुलना में चार गुना से अधिक की बढ़ोतरी है। 

हालांकि, कंपनी को सेमीकंडक्टर की शॉर्टेज की वजह से डिमांड को पूरा करने के लिए जरूरी प्रोडक्शन में मुश्किल हो रही है। बजाज ऑटो के चेयरमैन, Niraj Bajaj ने पिछले वित्त वर्ष के लिए एनुअल रिपोर्ट पेश करने के बाद शेयरहोल्डर्स को बताया, "इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही की समाप्त तक सप्लाई में कमी की समस्या दूर हो गई है। कंपनी अब प्रोडक्शन के साथ ही बिक्री भी बढ़ाने के लिए तैयार है।" बजाज ऑटो की पिछले महीने कुल बिक्री 3,40,981 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में बिक्री से दो प्रतिशत की कमी है। हालांकि, इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की बिक्री पिछले वर्ष की समान अवधि से लगभग 10 प्रतिशत अधिक रही है। 

बजाज ऑटो के साथ मैन्युफैक्चरिंग का ज्वाइंट वेंचर रखने वाली स्विट्जरलैंड की स्पोर्ट्स बाइक मेकर KTM ने  इस वर्ष की शुरुआत में बताया था कि वह अगले वर्ष से यूरोप में बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री शुरू करेगी। प्रीमियम मोटरसाइकिल का टॉप ब्रांड होने का दावा करने वाली KTM का मानना है कि यूरोप जैसे मार्केट के लिए चेतक का इलेक्ट्रिक वर्जन एक अच्छा प्रोडक्ट है। 

Bajaj Chetak Electric में 4.8kW क्षमता की मोटर लगी है, जो 16Nm का पीक टॉर्क और 6.44bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करती है। इसकी बदौलत चेतक 70Kmph की टॉप स्पीड पर पहुंच सकता है। इस स्कूटर में 3kWh क्षमता की बैटरी मिलती है, जो ईको मोड में 90Km और स्पोर्ट मोड में 85Km की रेंज देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि बैटरी को फुल चार्ज होने में लगभग पांच घंटे लगते हैं। इसकी चार्जिंग के लिए साधारण 5A पावर सॉकेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक घंटे में 25 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। बजाज चेतक इलेक्ट्रिक को ओला, TVS और Ather के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से टक्कर मिलती है। बजाज ऑटो ने चेतक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग 2006 में बंद कर दी थी। इसके बाद लगभग चार वर्ष पहले इसका इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया गया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  5. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  7. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  9. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  10. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »