• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन ज्यादा रेंज और कई फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च

Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन ज्यादा रेंज और कई फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च

कंपनी का कहना है कि उसने इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्रोडक्शन में बढ़ोतरी के लिए सप्लाई चेन में भी सुधार किया है

Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन ज्यादा रेंज और कई फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च

प्राइस 1.52 लाख रुपये (एक्स-शोरम, बेंगलुरु) है

ख़ास बातें
  • इसे तीन नए कलर्स में उपलब्ध कराया गया है
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 60 शहरों में बेचा जाएगा
  • बजाज ऑटो ने बताया कि सप्लाई चेन में सुधार किया है
विज्ञापन
देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Bajaj Auto ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन लॉन्च किया है। इसमें नए फीचर्स दिए गए हैं। इसकी रेंज में बढ़ाई गई है। कंपनी का कहना है कि उसने प्रोडक्शन में बढ़ोतरी के लिए सप्लाई चेन में भी सुधार किया है। नए बजाज चेतक का प्राइस 1.52 लाख रुपये (एक्स-शोरम, बेंगलुरु) है। 

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसे तीन नए कलर्स, Matte Coarse Grey, Matte Caribbean Blue और Satin Black में उपलब्ध कराया गया है। इसमें एक बड़ा LCD डिजिटल कंसोल है, प्रीमियम टू-टोन्ड सीट और स्कूटर के कलर वाले रियर व्यू मिरर्स दिए गए हैं। इसके हेडलैम्प, इंडिकेटर्स और सेंट्रल ट्रिम एलिमेंट्स की चारकोल ब्लैक फिनिश है, जिससे यह मौजूदा वर्जन से अलग दिखता है। इसकी सिंगल चार्ज में ARAI सर्टिफाइड रेंज 108 किलोमीटर की है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि इसकी वास्तविक रेंज लगभग 90 किलोमीटर है। इसके बैटरी साइज में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 2.88 kWh की है। इसमें 4.2 kW की PMS मोटर है जो 20  Nm का पीक टॉर्क देती है। 

नए चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बॉडी मेटल की है और इसमें चार्जर दिया गया है, जो चार घंटे में बैटरी को पूरी तरह चार्ज कर सकता है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है और इसकी डिलीवरी अप्रैल से की जाएगी। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 60 शहरों में बेचा जाएगा। कंपनी की योजना मार्च के अंत तक इसकी बिक्री 85 शहरों में 100 से अधिक आउटलेट्स से करने की है। इनमें लगभग 40 चेतक एक्सपीरिएंस सेंटर्स शामिल हैं। इसे चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के मौजूदा वर्जन के  साथ बेचा जाएगा, जिसका प्राइस लगभग 1.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है। 

बजाज ऑटो ने बताया कि उसने वेंडर्स के साथ मिलकर सप्लाई चेन में सुधार किया है। इससे कंपनी प्रत्येक महीने 10,000 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का प्रोडक्शन कर सकेगी। इससे कुल कॉस्ट में भी कमी होगी। कंपनी ने चेतक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग 2006 में बंद कर दी थी। इसके बाद लगभग चार वर्ष पहले इसका इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया गया था। कंपनी अगले वर्ष से यूरोप में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री शुरू करेगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  2. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  3. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  4. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  5. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  6. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  8. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  10. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »