Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च

बजाज ऑटो ने बताया कि चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाकर 60,000 यूनिट्स प्रति माह किया जाएगा। कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी लॉन्च करने की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जुलाई 2026 23:27 IST
ख़ास बातें
  • बजाज ऑटो के चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया जाएगा
  • कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी लॉन्च करने की है
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए कुछ राज्यों में सब्सिडी भी दी जा रही है

देश में पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री 1,93,735 यूनिट्स की रही है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली बजाज ऑटो ने इस सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की तैयारी की है। इसके साथ ही कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी लॉन्च करने की है। 

इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में देश में बजाज ऑटो के कुल रेवेन्यू में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की हिस्सेदारी लगभग 30 प्रतिशत की है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेगमेंट में कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में बजाज ऑटो को TVS Motor, Ather Energy और Hero MotoCorp से कड़ी टक्कर मिल रही है। पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री 1,93,735 यूनिट्स की रही है। पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में यह 74.98 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इस सेगमेंट में डिमांड बढ़ने के पीछे पेट्रोल का महंगा होना एक बड़ा कारण है। 

पिछले महीने इस मार्केट में TVS Motor की बिक्री सबसे अधिक रही है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में Bajaj Auto ने जून में 43,306 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए कुछ राज्यों में सब्सिडी भी दी जा रही है। बजाज ऑटो ने बताया कि चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाकर 60,000 यूनिट्स प्रति माह किया जाएगा। कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी लॉन्च करने की है। 

इस वर्ष की शुरुआत में बजाज ऑटो ने चेतक इलेक्ट्रिक का नया वर्जन लॉन्च किया था। कंपनी के मौजूदा चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की तुलना में इसके डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। Chetak C25 का शुरुआती प्राइस 91,399 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। देश में यह मैटेलिक बॉडी वाला एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें LED हेडलैम्प के साथ साइड पैनल पर नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। Chetak C25 में फ्लोरबोर्ड पर 2.5 kWh की बैटरी और 2.2 Kw की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 113 किलोमीटर की है। इसकी बैटरी को 2.25 घंटे में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसे छह कलर्स - Classic White, Opalescent Silver, Racing Red, Misty Yellow, Ocean Teal और Active Black में उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.