Elon Musk को सपोर्ट के लिए टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार खरीदेंगे Donald Trump

मस्क और ट्रंप का विरोध करने वाले अमेरिका के लोग सोशल मीडिया पर टेस्ला के खिलाफ नकारात्मक पोस्ट्स कर रहे हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 मार्च 2025 17:09 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका की नई सरकार में मस्क को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी गई है
  • ट्रंप ने यह नहीं बताया कि वह टेस्ला का कौन सा मॉडल खरीदेंगे
  • भारत में भी टेस्ला ने बिजनेस शुरू करने की तैयारी की है

पिछले कुछ सप्ताह में टेस्ला के शेयर प्राइस में भारी गिरावट हुई है

अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump को चुनाव में बिलिनेयर Elon Musk ने काफी मदद की थी। बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla के चीफ मस्क को अमेरिका की नई सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी गई है। ट्रंप ने आरोप लगाया है कि उनके विरोधी गैर कानूनी तरीके से गठजोड़ कर टेस्ला के बहिष्कार की कोशिश में हैं। ट्रंप ने टेस्ला की एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदकर मस्क का समर्थन करने का फैसला किया है। 

टेस्ला के शेयर के प्राइस में ट्रंप के 20 जनवरी को प्रेसिडेंट का कार्यभार संभालने के बाद से 47 प्रतिशत की गिरावट हुई है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक पोस्ट में कहा, "रिपब्लिकंस, कंजर्वेटिव्स और अमेरिका के सभी लोगों को मैं यह बताना चाहता हूं कि हमारे देश की मदद के लिए मस्क शानदार कार्य कर रहे हैं लेकिन कट्टर वामपंथी गैर कानूनी तरीके से गठजोड़ कर टेस्ला के बहिष्कार की कोशिश में हैं। मस्क के लिए विश्वास और समर्थन के प्रदर्शन के तौर पर बुधवार को मैं नई टेस्ला खरीदने जा रहा हूं।" हालांकि, ट्रंप ने यह नहीं बताया कि वह टेस्ला का कौन सा मॉडल खरीदेंगे। 
Advertisement

मस्क और ट्रंप का विरोध करने वाले अमेरिका के लोग सोशल मीडिया पर टेस्ला के खिलाफ नकारात्मक पोस्ट्स कर रहे हैं। भारत में भी टेस्ला ने बिजनेस शुरू करने की तैयारी की है। देश में कंपनी का पहला शोरूम मुंबई के ब्रांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खुल सकता है। कंपनी ने BKC की Maker Maxity बिल्डिंग में लगभग 4,000 स्क्वेयर फुट का स्पेस लीज पर लिया है। इसके लिए लगभग 2.11 करोड़ रुपये का सिक्योरिटीज डिपॉजिट दिया गया है। इस स्पेस के लिए किराया 35.26 लाख रुपये प्रति माह का होगा। 

पिछले महीने प्रधानमंत्री Narendra Modi के अमेरिका दौरे के दौरान मस्क ने उनके साथ मीटिंग की थी। शुरुआत में कंपनी जर्मनी के बर्लिन में अपनी फैक्टरी से EV का इम्पोर्ट कर सकती है। अगले कुछ वर्षों में देश में कंपनी अपनी फैक्टरी लगा सकती है। देश में EV की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार नई पॉलिसी पर कार्य कर रही है। पिछले वर्ष मार्च में सरकार ने विशेष शर्तों के साथ EV के इम्पोर्ट पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 15 प्रतिशत किया था। नई EV पॉलिसी में कार मेकर्स के लिए कारोबार शुरू करने के दूसरे वर्ष के अंदर टर्नओवर को 2,500 करोड़ रुपये करने की शर्त हो सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  4. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.