• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • भारत में 5G सर्विसेज पर अगले वर्ष होगा 1.5 लाख करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट

भारत में 5G सर्विसेज पर अगले वर्ष होगा 1.5 लाख करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अगले वर्ष के अंत तक देश भर में 5G नेटवर्क शुरू करने के लिए दो लाख करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करने की घोषणा की है

भारत में 5G सर्विसेज पर अगले वर्ष होगा 1.5 लाख करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट

5G सर्विसेज से अगले वर्ष स्मार्टफोन की डिमांड बढ़ सकती है

ख़ास बातें
  • इस सेक्टर से पिछले तीन वर्षों में कुछ कंपनियां बाहर हुई हैं
  • भारती एयरटेल की 5G नेटवर्क पर 28,000 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है
  • देश में 5G की डेटा स्पीड 4G से लगभग 10 गुना तेज होने की संभावना है
विज्ञापन
देश के टेलीकॉम सेक्टर में अगले वर्ष कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। टेलीकॉम कंपनियां लोगों को 5G सर्विसेज के साथ कनेक्ट करने और अपने ऑपरेशंस की कॉस्ट घटाने पर जोर देंगी। अगले वर्ष ये कंपनियां 1.5 लाख करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट कर सकती हैं। कर्ज के बोझ से दबे इस सेक्टर से पिछले तीन वर्षों में कुछ कंपनियां बाहर हुई हैं। 

अडानी ग्रुप भी टेलीकॉम बिजनेस के लिए अपनी योजना की घोषणा कर सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अगले वर्ष के अंत तक देश भर में 5G नेटवर्क शुरू करने के लिए दो लाख करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करने की घोषणा की है। टेलीकॉम सेक्रेटरी K Rajaraman ने कहा, "5G के कारण यह वर्ष रोमांचक रहा है। यह एक बड़ा कदम है। हम अगले वर्ष 5G के तेजी से विस्तार की उम्मीद कर रहे हैं।" उन्होंने बताया कि टेलीकॉम ऑपरेटर्स के ऑपरेशंस की कॉस्ट घटाने के लिए सरकार उपाय करना जारी रखेगी। इससे इन कंपनियों के लिए मार्जिन बढ़ेगा, जो एक वर्ष से अधिक से कर्ज के बोझ से दबी हैं। 

रिलायंस जियो ने स्पेक्ट्रम के लिए 87,946 करोड़ रुपये का 20 वर्ष की अवधि में भुगतान करना है। कंपनी अगले वर्ष बाकी के 1.12 लाख करोड़ रुपये का बड़ा हिस्सा कैपिटल एक्सपेंडिचर के तौर पर इनवेस्ट करेगी। भारती एयरटेल की 5G नेटवर्क पर लगभग 28,000 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। देश में अगले वर्ष 5G स्मार्टफोन की शिपमेंट्स 4G हैंडसेट्स को पीछे छोड़ देंगी। टेलीकॉम कंपनियों के तेजी से 5G नेटवर्क लॉन्च करने और कम प्राइस वाले हैंडसेट्स की बिक्री में बढ़ोतरी इसके पीछे बड़े कारण होंगे। हालांकि, इस वर्ष कंपोनेंट्स की सप्लाई में रुकावटों और स्लोडाउन से देश में स्मार्टफोन की कुल शिपमेंट्स में कमी आने का अनुमान है। 

5G सर्विसेज से अगले वर्ष स्मार्टफोन की डिमांड बढ़ सकती है। देश में 5G की डेटा स्पीड 4G से लगभग 10 गुना तेज होने की संभावना है। कम प्राइस वाली कैटेगरी में 5G स्मार्टफोन्स की हिस्सेदारी के अगले वर्ष बढ़कर 30 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो इंटरनेट सर्च इंजन Google को चलाने वाली अमेरिकी कंपनी Alphabet के साथ एक बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »