Metaverse में बढ़ रही महिलाओं की हिस्सेदारी

ऐसा कहा जा रहा है कि मेटावर्स के आगे बढ़ने के साथ इंटरनेट के लिहाज से समानता एक नए स्तर पर पहुंच जाएगी

Metaverse में बढ़ रही महिलाओं की हिस्सेदारी

मेटावर्स से जुड़े प्रोजेक्ट्स में महिलाओं का योगदान बढ़ रहा है

ख़ास बातें
  • मेटावर्स से जुड़ी महिलाओं की संख्या बढ़ रही है
  • इंटरनेट में समानता के लिहाज से मेटावर्स महत्वपूर्ण हो सकता है
  • इस सेगमेंट की कई फर्मों की अगुवाई महिलाएं कर रही हैं
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है। हालांकि, इसके बावजूद टेक्नोलॉजी में पुरुषों का दबदबा है। इंटरनेट की अगले जेनरेशन Web3 या Metaverse के साथ इस स्थिति में तेजी से बदलाव होने का अनुमान है। ऐसा कहा जा रहा है कि मेटावर्स से इंटरनेट के लिहाज से समानता एक नए स्तर पर पहुंच जाएगी। मेटावर्स को आगे बढ़ाने में गेमिंग इंडस्ट्री जैसे क्रिएटर्स का बड़ा योगदान होने की उम्मीद है।

इसके साथ ही इंटरनेट की मौजूदा स्थिति को बदलने और टेक इंडस्ट्री में पुरुषों के दबदबे को चुनौती देने के लिए महिलाएं खुद को मजबूत बना रही हैं। यहां ऐसी कुछ महिलाओं के बारे में बताया जा रहा है जो मेटावर्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं:

Candice Houtekier, Art Collision की फाउंडर और डायरेक्टर

मेटावर्स में पिछले छह वर्ष से संभावनाएं तलाश रही, Candice Houtekier, इंटरनेशनल आर्ट मार्केट में बड़े बदलाव के लिए वर्चुअल रियलिटी में काम कर रही हैं। उन्होंने Art Collision एजेंसी की शुरुआत की है, जो डिजिटल, वर्चुअल रियलिटी और क्रिप्टो नेटवर्क्स में मार्केटिंग, वेबसाइट डिजाइनिंग, कंसल्टिंग और क्रिएटिव सर्विसेज दे रही है। वह टेक इंडस्ट्री में महिलाओं के आगे बढ़ने का एक प्रमुख उदाहरण हैं।

Mary Matheson, फिल्म डायरेक्टर और VR क्रिएटर

क्रिएटिव डायरेक्टर और प्रोड्यूसर, Mary Matheson, मोबाइल रियलिटी, ऑग्मेंटेड रियलिटी और वर्चुअल रियलिटी की नई टेक्नोलॉजी को डॉक्युमेंटरी की तकनीकों के साथ जोड़कर दर्शकों को कहानी का एक अनूठा एक्सपीरिएंस देती हैं।

Janine Yorio, Everyrealm की को-फाउंडर और CEO

अपनी रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ऐप को बेचने के बाद, Janine ने एंटरटेनमेंट के लिए मेटावर्स प्रॉपर्टीज पर दांव लगाना शुरू किया था और जल्द ही उनके लिए यह कारोबार का एक वास्तविक अवसर बन गया। उन्होंने मेटावर्स इनवेस्टमेंट कंपनी की शुरुआत की है। नए सेगमेंट में अनुभव लेने के बाद उनका कहना है कि मेटावर्स में डिवेलपमेंट करने और NFT क्रिएट करने में सबसे महत्वपूर्ण यह समझना है कि इन प्रोडक्ट्स को कम्युनिटीज की जरूरत है।

Mary Spio, CEEK की फाउंडर और  CEO 

इंजीनियर के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाली Mary वर्चुअल और ऑग्मेंटेड रियलिटी एक्सपीरिएंसेज के लिए टूल्स बनाने वाली CEEK VR की  CEO हैं। उन्होंने बोइंग, लुकास फिल्म्स, यूनिवर्सल म्यूजिक और Microsoft Xbox के लिए कंटेंट और टेक्नोलॉजीज में योगदान दिया है।

Ang'l Artiste, आर्टिस्ट और VR क्रिएटर

Horizon Worlds क्रिएटर, Ang'l Artiste, आर्ट से जुड़ी हैं और अपने वर्चुअल ब्लैक आर्ट म्यूजियम और में एग्जिबिशंस आयोजित करने के साथ ही वर्चुअल रियलिटी में स्कल्पटिंग भी करती हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Metaverse, Internet, VR, Digital, Women, Power, Crypto, Dominance
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  5. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  8. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  9. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »