अमेरिकी रेस्टोरेंट प्रमोशनल कैम्पेन में देगा 2 लाख डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी

Chipotle ने कस्टमर्स से अपनी प्रमोशनल वेबसाइट पर एक गेम खेलने के लिए कहा है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति को प्रति दिन तीन मौके मिलेंगे

अमेरिकी रेस्टोरेंट प्रमोशनल कैम्पेन में देगा 2 लाख डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी

क्रिप्टोकरेंसीज प्राइज Coinbase के एकाउंट्स में जमा किए जाएंगे

ख़ास बातें
  • बहुत से ब्रांड्स प्रचार के लिए क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल कर रहे हैं
  • हाल ही में Chipotle ने क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट लेने की शुरुआत की थी
  • इसके लिए डिजिटल पेमेंट नेटवर्क Flexa का इस्तेमाल किया जा रहा है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज की लोकप्रियता बढ़ी है। इसका फायदा उठाने के लिए बहुत से ब्रांड्स अपने प्रचार के लिए क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल कर रहे हैं। अमेरिकी रेस्टोरेंट चेन Chipotle अपने नए प्रमोशनल कैम्पेन में दो लाख डॉलर तक की क्रिप्टोकरेंसीज दे रही है। Chipotle ने कस्टमर्स से अपनी प्रमोशनल वेबसाइट पर एक गेम खेलने के लिए कहा है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति को प्रति दिन तीन मौके मिलेंगे।

रेस्टोरेंट के कस्टमर्स इस गेम में Bitcoin, Ethereum, Solana और Dogecoin जीत सकते हैं। Chipotle के सभी रिवॉर्ड मेंबर्स के क्रिप्टोकरेंसीज प्राइज Coinbase के एकाउंट्स में जमा किए जाएंगे। पिछले महीने की शुरुआत में Chipotle ने क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट लेने की शुरुआत की थी। इसके लिए डिजिटल पेमेंट नेटवर्क Flexa का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो क्रिप्टोकरेंसीज को सामान्य करेंसी में ऑटोमैटिक तरीके से कन्वर्ट करता है। फ्लेक्सा से जुड़े ऐप के जरिए पेमेंट करने वाले कस्टमर्स को एक महीने के लिए 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

क्रिप्टो से जुड़ी एक वेबसाइट की रिपोर्ट में बताया गया है कि Chipotle ने मार्च में एक प्रमोशनल कैम्पेन के साथ क्रिप्टो में शुरुआत की थी। यह कैम्पेन Ripple के पूर्व CTO Stefan Thomas की मदद से आयोजित किया गया था। इसमें लोगों से एक लाख डॉलर तक के बिटकॉइन जीतने के लिए छह डिजिटल के एक कोड का अनुमान लगाने के लिए कहा गया था। 

हाल ही में लग्जरी ई-टेलर फर्मों में शामिल Farfetch ने Bitcoin, Ether और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में पेमेंट्स लेने की जानकारी दी थी। ब्रिटेन और पुर्तगाल की यह फर्म इंटरेशनल फैशन ब्रांड्स, बुटीक्स और डिपार्टमेंटल स्टोर्स को बायर्स के साथ जोड़ती है। Farfetch के फाउंडर José Neves ने कहा था कि यह बड़े वित्तीय बदलाव के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। Neves ने बताया था, "इसके साथ हम अपने ब्रांड और बुटीक पार्टनर्स को क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ने के लिए सशक्त बनाना चाहते हैं।" Farfetch की वेबसाइट पर खरीदारी के लिए क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल करने वाले बायर्स को अपने क्रिप्टो वॉलेट्स को एक QR कोड के जरिए वेबसाइट के इंटरफेस से लिंक करना होगा। क्रिप्टो में पेमेंट लेने में मदद के लिए Farfetch ने जर्मनी के क्रिप्टो प्लेटफॉर्म Lunu की सर्विस ली है। कुछ अन्य लग्जरी ब्रांड्स ने भी अपने बायर्स के लिए क्रिप्टोकरेंसीज में पेमेंट का विकल्प दिया है।  

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Payments, Bitcoin, Customers, Market, Ethereum, America, Restaurant
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »