भारत में NFT आर्टिस्ट्स पर फोकस कर रही Tezos

दक्षिण एशिया के आर्टिस्ट्स के लिए दिल्ली में होने वाला इंडियन आर्ट फेयर एक महत्वपूर्ण अवसर हो सकता है

भारत में NFT आर्टिस्ट्स पर फोकस कर रही Tezos

Tezos ने कुछ वर्ष पहले भारत में अपनी सब्सिडियरी शुरू की थी

ख़ास बातें
  • ब्लॉकचेन Tezos की शुरुआत अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुई थी
  • इस फर्म का उद्देश्य देश में क्रिप्टो को लेकर जागरूकता बढ़ाना है
  • इसने आर्ट से जुड़े टेक प्लेटफॉर्म BeFantastic के साथ टाई-अप किया है
विज्ञापन
दुनिया भर में आर्टिस्ट्स के लिए नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) सेगमेंट आगे बढ़ने का नया जरिया बन रहा है। पिछले वर्ष NFT की सेल्स 25 अरब डॉलर से अधिक की थी। दक्षिण एशिया के आर्टिस्ट्स के लिए दिल्ली में हुआ इंडियन आर्ट फेयर एक बड़ा आयोजन था। इसमें डिजिटल आर्ट को भी दिखाया गया था। दुनिया की सबसे अधिक एनवायरमेंट के अनुकूल ब्लॉकचेन होने का दावा करने वाली Tezos ने NFT आर्टवर्क्स को प्रदर्शित करने और भारतीय आर्टिस्ट्स को इस वर्चुअल सेगमेंट के साथ जोड़ने के लिए आर्ट से जुड़े टेक प्लेटफॉर्म BeFantastic के साथ टाई-अप किया है।

डीसेंट्रलाइज्ड ब्लॉकचेन Tezos की शुरुआत अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुई थी। यह एक प्रूफ ऑफ स्टेक (PoS) ब्लॉकचेन है, जो Bitcoin और Ethereum जैसे प्रूफ ऑफ वर्क (PoW) नेटवर्क्स की तुलना में इलेक्ट्रिसिटी की बहुत कम खपत करती है। Tezos इंंडिया एक इंडिपेंडेंट बॉडी है। इसके प्रमुख Om Malviya ने Gadgets 360 को बताया कि फर्म का उद्देश्य देश में क्रिप्टो को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। देश की टेक और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर्स में मजबूत क्षमता क्रिप्टो को बढ़ावा देने में मददगार हो सकती है। 

उन्होंने कहा, "भारत पर हम काफी फोकस कर रहे हैं। देश में बहुत से डिवेलपर्स और आर्टिस्ट्स हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं। शुरुआत में हम डिवेलपर्स पर अधिक फोकस कर रहे थे लेकिन अब हम हेकाथॉन और फेलोशिप जैसे प्रोग्राम ला रहे हैं जिनमें 4,000 से अधिक स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। इनमें से 30 को चुना जाएगा और इस प्रोग्राम को समाप्त करने के बाद वे Web3 में आंत्रप्रेन्योर्स बन सकेंगे।"

NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता। हाल के महीनों में NFT की लोकप्रियता बढ़ी है। स्पोर्ट्स क्लब, ऑटोमोबाइल कंपनियां और पॉप स्टार्स भी इस कारोबार में उतर रहे हैं। पॉप बैंड Chainsmokers ने अपनी नई एल्बम 'सो फार सो गुड' के प्रचार के लिए NFT का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Tech, NFT, Bitcoin, Sales, Ethereum, America
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »