दक्षिण कोरिया में जुर्माना नहीं चुकाने पर जब्त हो रही क्रिप्टोकरेंसी

दक्षिण कोरिया की पुलिस ने जुर्माने का भुगतान नहीं करने पर क्रिप्टोकरेंसी को जब्त करने की शुरुआत की है

दक्षिण कोरिया में जुर्माना नहीं चुकाने पर जब्त हो रही क्रिप्टोकरेंसी

यह परीक्षण के तौर पर किया जा रहा है

ख़ास बातें
  • इस परीक्षण के लिए Gunpo शहर को चुना गया है
  • दक्षिण कोरिया ने जून में डिजिटल एसेट कमेटी बनाने की घोषणा की थी
  • जापान में अवैध क्रिप्टोकरेंसीज को जब्त करने का प्रपोजल दिया गया है
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल बढ़ाने की बहुत से देशों में कोशिशें की जा रही हैं। दक्षिण कोरिया की पुलिस ने जुर्माने का भुगतान नहीं करने पर क्रिप्टोकरेंसी को जब्त करने की शुरुआत की है। हालांकि, यह परीक्षण के तौर पर किया जा रहा है। पुलिस ने हाल ही में ट्रैफिक के नियमों का कई बार उल्लंघन करने वाले एक व्यक्ति के लगभग 25 लाख KRW का जुर्माना नहीं चुकाने के कारण उसकी लगभग 5 करोड़ KRW की क्रिप्टोकरेंसी को जब्त किया है।

स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दक्षिण कोरिया की सरकार ने इस परीक्षण के लिए Gunpo शहर को चुना है। यह परीक्षण सफल होता दिख रहा है। इस वर्ष की पहली छमाही में इस शहर की पुलिस ने ट्रैफिक के नियमों के उल्लंघन के कारण किए गए जुर्माने में से लगभग 90 प्रतिशत को वसूल किया है। इससे पहले टैक्स की चोरी करने के शक वाले लगभग 12,000 लोगों से लगभग 5 करोड़ डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी जब्त की गई थी। जापान में भी अवैध तौर पर हासिल की गई क्रिप्टोकरेंसीज को जब्त करने का एक प्रपोजल दिया गया है। दक्षिण कोरिया ने जून में डिजिटल एसेट कमेटी बनाने की घोषणा की थी। 

दक्षिण कोरिया के फाइनेंशियल रेगुलेटर्स डिजिटल करेंसीज पर मौजूदा कानून में बदलाव करने पर भी विचार कर सकते हैं। फाइनेंशियल सर्विसेज कमीशन ने डिजिटल करेंसीज के लिए फ्रेमवर्क तैयार करने के उद्देश्य से एक टास्क फोर्स भी बनाई है। दक्षिण कोरिया ने मेटावर्स प्रोजेक्ट्स को वित्तीय मदद देने के लिए 17.7 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। इस सेगमेंट में इनवेस्टमेंट से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। मेटावर्स इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए इनवेस्टमेंट करने वाले शुरुआती देशों में दक्षिण कोरिया शामिल है। एक अनुमान के अनुसार, यह सेगमेंट अगले दो वर्षों में 800 अरब डॉलर तक पहुंच  सकता है। 

इस बारे में दक्षिण कोरिया के साइंस, इनफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजीज मिनिस्टर Lim Hyesook ने कहा था कि सरकार मेटावर्स इकोसिस्टम को बढ़ाने में मदद करना चाहती है। सियोल मेट्रोपॉलिटन गवर्नमेंट ने सियोल को मेटावर्स में प्रवेश करने वाला दक्षिण कोरिया का पहला शहर बनाने की तैयारी की है। ऐसा कहा जा रहा है कि मेटावर्स से इंटरनेट के लिहाज से समानता एक नए स्तर पर पहुंच जाएगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Penalty, Government, Market, Regulators, Tax
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  3. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  9. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  10. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »