अमेरिकी ब्रांड Slim Jim की Meataverse में उतरने की तैयारी

लोगों को केवल वर्चुअल तरीके से Slim Jim फूड प्रोडक्ट्स को खरीदने, बेचने, ट्रेड और कलेक्ट करने की सुविधा मिलेगी

अमेरिकी ब्रांड Slim Jim की Meataverse में उतरने की तैयारी

लोगों को केवल वर्चुअल तरीके से Slim Jim फूड प्रोडक्ट्स को खरीदने, बेचने, ट्रेड और कलेक्ट करने की सुविधा मिलेगी

ख़ास बातें
  • कंपनी ने डिजिटल एसेट्स, NFT और मेटावर्स के लिए ऑनलाइन कम्युनिटी बनाई है
  • इस कंपनी की शुरुआत 1928 में हुई थी
  • McDonald की योजना एक वर्चुअल रेस्टोरेंट लॉन्च करने की है
विज्ञापन
अमेरिका के मशहूर स्नैक ब्रांड्स में शामिल Slim Jim ने मेटावर्क में उतरने की योजना बनाई है। इसके लिए 'Slim Jim', 'Meataverse' और 'Long Boi Gang' के तीन नामों के लिए लाइसेंस का आवेदन किया गया है। इस कंपनी की शुरुआत 1928 में हुई थी और अब यह मेटावर्स के लिए वर्चुअल गुड्स, फूड प्रोडक्ट्स और नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) से जुड़ी सर्विसेज लाने की तैयारी कर रही है। लोगों को केवल वर्चुअल तरीके से Slim Jim फूड प्रोडक्ट्स को खरीदने, बेचने, ट्रेड और कलेक्ट करने की सुविधा मिलेगी। 

Slim Jim के प्रोडक्ट्स बनाने वाली Conagra Brands ने मेटावर्स से जुड़े ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया है। अमेरिकी ट्रेडमार्क अटॉर्नी Josh Gerben ने इस बारे में ट्विटर पर जानकारी दी है। Conagra Brands की ओर से दाखिल फाइलिंग में कहा गया है, "डाउनलोड किए जा सकने वाले वर्चुअल गुड्स। इनमें ब्लॉकचेन बेस्ड सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी और स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स के इस्तेमाल वाले डिजिटल कलेक्टिबल्स शामिल होंगे।" कंपनी ने डिजिटल एसेट्स, NFT और मेटावर्स के लिए एक ऑनलाइन कम्युनिटी बनाई है। यह पहली बार नहीं है कि जब इस ब्रांड ने खुद को क्रिप्टो सेगमेंट से जोड़ा है। पिछले वर्ष इसने Adweek के March Madness थीम वाले ब्रांड कॉम्पिटिशन के दौरान Dogecoin के मीम पोस्ट किए थे। 

इसके बाद Slim Jim ने फेसबुक की Meta के तौर पर रीब्रांडिंग की तर्ज पर ट्विटर पर खुद को Meata के तौर पर प्रस्तुत किया था। हाल के दिनों में कई फूड ब्रांड्स ने मेटावर्स से जुड़े ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया है। पिछले महीने  McDonald ने ट्रेडमार्क का आवेदन दिया था। 

McDonald की योजना एक वर्चुअल रेस्टोरेंट लॉन्च करने की है जिसमें वास्तविक और वर्चुअल गुड्स शामिल होंगे। इसमें होम डिलीवरी वाले फूड आइटम्स भी मौजूद होंगे। बेकरी और कैफे चेन Panera Bread की ओर से भी मेटावर्क में उतरने के लिए इसी तरह का एक ट्रेडमार्क जमा किया गया है। ग्लोबल बैंकों में से एक जेपी मॉर्गन ने ब्लॉकचेन-बेस्‍ड वर्चुअल वर्ल्ड ‘डीसेंट्रालैंड' में एक लाउंज लॉन्च किया है। ऐसा करके यह मेटावर्स में पहला प्रमुख बैंक बन गया है। जेपी मॉर्गन ने एक पेपर भी रिलीज किया है। इसमें बताया गया है कि कारोबार कैसे मेटावर्स में मौके पा सकते हैं। जेपी मॉर्गन का ऑनिक्‍स लाउंज- ‘मेटाजुकु' मॉल में रहता है। यह टोक्यो की हाराजुकु शॉपिंग डिस्ट्रिक्‍ट का वर्चुअल वर्जन है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Metaverse, Slim Jim, America, License, Trademark, Brands

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »