Shiba Inu में होल्डिंग्स बढ़ा रहे Ethereum व्हेल्स 

पिछले कुछ सप्ताह में टॉप 100 Ethereum व्हेल्स की होल्डिंग्स में USDC, USDT और stETH के बाद SHIB है

Shiba Inu में होल्डिंग्स बढ़ा रहे Ethereum व्हेल्स 

SHIB को बहुत से रिटेलर्स पेमेंट के विकल्प के तौर पर भी स्वीकार कर रहे हैं

ख़ास बातें
  • टॉप 100 Ethereum व्हेल्स की होल्डिंग्स में SHIB चौथे स्थान पर है
  • यह पिछले सप्ताह के अंत में $0.00001768 पर पहुंचा था
  • इसके बाद से यह एक रेंज में ट्रेड कर रहा है
विज्ञापन
मीम कॉइन Shiba Inu में टॉप 500  Ethereum व्हेल्स ने अपनी होल्डिंग बढ़ाई है। इनके पास अब SHIB टोकन बढ़कर लगभग 19.3 करोड़ डॉलर के हो गए हैं। इन व्हेल्स ने पिछले एक दिन में लाखों SHIB खरीदे हैं। टॉप 100 Ethereum व्हेल्स की होल्डिंग्स में  SHIB चौथे स्थान पर है। 

पिछले कुछ सप्ताह में टॉप 100 Ethereum व्हेल्स की होल्डिंग्स में USDC, USDT और stETH के बाद SHIB है। इस महीने SHIB के प्राइस में 36 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है। यह पिछले सप्ताह के अंत में $0.00001768 पर पहुंचा था। हालांकि, इसके बाद से यह एक रेंज में ट्रेड कर रहा है। इंफ्लुएंसर Davऔर अमेरिकी कांग्रेस के पूर्व उम्मीदवार David Gokhshtein ने ट्वीट कर कहा है कि उन्हें Shiba Inu में एक और हलचल जल्द होने की उम्मीद है। उन्होंने इससे पहले कहा था कि यह $0.001 पर पहुंच सकता है लेकिन इसके एक डॉलर तक जाने की उम्मीद नहीं है। 

Shiba Inu की टीम ने इससे जुड़ी गेम Shiba Eternity को पेश किया है। इसके साथ ही इस टोकन को लेकर Ethereum व्हेल्स की दिलचस्पी बढ़ गई है। WhaleStats के डेटा से पता चलता है कि इसके बड़े होल्डर्स के लिए SHIB सबसे अधिक इस्तेमाल वाले स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स में शामिल है। Shiba Inu के बारे में कोई नई जानकारी आने पर Ethereum व्हेल्स की ओर से इसकी खरीदारी में तेजी आती है। SHIB को बहुत से रिटेलर्स पेमेंट के विकल्प के तौर पर भी स्वीकार कर रहे हैं। इस मीम कॉइन के लेयर 2 सॉल्यूशन Shibarium से भी इसकी ट्रेडिंग बढ़ी है।

इस मीम कॉइन के Metaverse पर एक लाख से अधिक वर्चुअल प्लॉट्स की बिक्री की गई है। इनमें से कुछ प्लॉट्स का इस्तेमाल रोड, ग्राउंड और अन्य सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए होगा। इन मेटावर्स प्लॉट्स का प्राइस 0.2 से 1 ETH के बीच रखा गया था। शुरुआत में 36,431 प्लॉट्स अनलॉक किए गए थे। प्राइस के लिहाज से इन प्लॉट्स को चार कैटगेरी - Silver Fur, Gold Tail, Platinum Paw और Diamond Teeth में बांटा गया है। इसकी टीम ने लैंड प्राइसिंग टोकन के तौर पर न्यूट्रल क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने का फैसला किया था। इससे Shiba से जुड़े टोकन्स, SHIB, LEASH और BONE में गिरावट का रिस्क नहीं होगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Holdings, Ethereum, whales, SHIB, Market, range, Purchase
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  7. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  8. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  9. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  10. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »