यूजर्स के लिए Crypto ट्रेडिंग हुई और आसान, अब पर्सनल वॉलेट से ही कर सकेंगे डिपॉजिट, विड्रॉल

ये नए फीचर प्लेटफॉर्म पर सपोर्टेड एसेट्स- Bitcoin (BTC), Ethereum (ETH), Bitcoin Cash (BCH) और Litecoin (LTC) के लिए लागू होते हैं

यूजर्स के लिए Crypto ट्रेडिंग हुई और आसान, अब पर्सनल वॉलेट से ही कर सकेंगे डिपॉजिट, विड्रॉल

PayPal ने क्रिप्टो ट्रेडिंग को अक्टूबर 2020 में शुरू किया था।

ख़ास बातें
  • यूजर्स पेपाल वॉलेट से दूसरे वॉलेट्स और एक्सचेंज्स में कर सकेंगे ट्रांसफर
  • कंपनी ने मार्च 2021 में कमर्शिअल क्रिप्टो पेमेंट्स की शुरुआत की थी
  • फिलहाल फीचर को अमेरिका में कुछ सिलेक्टेड यूजर्स के लिए शुरू किया गया है
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग करने वालों के लिए PayPal ने डिपॉजिट और विड्रा को बेहद आसान कर दिया है। अब PayPal के यूजर्स अपने पर्सनल वॉलेट से ही क्रिप्टोकरेंसी को डिपोजिट और विड्रा कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार, इस फीचर का यूजर्स लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे। इसे शुरू करने में लगभग एक साल से ज्यादा वक्त लग गया, जिसको लेकर लम्बे समय से बातचीत का दौर जारी था। 

PayPal ने क्रिप्टो ट्रेडिंग को अक्टूबर 2020 में शुरू किया था। उस वक्त यह एक सीमित ट्रेडिंग के रूप में शुरू की गई थी। उसके बाद कंपनी ने मार्च 2021 में कमर्शिअल क्रिप्टो पेमेंट्स की शुरुआत की। PayPal ने अब घोषणा की है कि इसके कस्टमर्स अब क्रिप्टोकरेंसी अपने पर्सनल वॉलेट्स से ही जमा भी कर सकते हैं और इसकी निकासी भी कर सकते हैं। 

प्लेटफॉर्म ने 7 जून को घोषणा करते हुए कहा कि अब इसके यूजर्स क्रिप्टोकरेंसी को पेपाल वॉलेट से दूसरे वॉलेट्स और एक्सचेंज्स में ट्रांसफर कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि क्रिप्टोकरेंसी सर्विसेज शुरू करने के बाद से इसके कस्टमर्स की यह लगातार मांग रही थी कि इस फीचर को प्लेटफॉर्म में जोड़ा जाए। अब नए ऑप्शन के आ जाने के बाद यूजर्स क्रिप्टोकरेंसी को क्रिप्टो एड्रेसेज, थर्ड पार्टी एक्सचेंज्स और हार्डवेयर वॉलेट्स में विड्रा कर सकते हैं। इसके अलावा नए फीचर के आ जाने से अब यूजर्स क्रिप्टोकरेंसी को अपने PayPal अकाउंट में डिपोजिट कर सकते हैं और उसे अपने दोस्तों या परिवार में किसी के पास भेज भी सकते हैं।  

ये सभी फीचर प्लेटफॉर्म पर सपोर्टेड एसेट्स- Bitcoin (BTC), Ethereum (ETH), Bitcoin Cash (BCH) और Litecoin (LTC) के लिए लागू होते हैं। फिलहाल इस फीचर को अमेरिका में कुछ सिलेक्टेड यूजर्स के लिए शुरू किया गया है। धीरे धीरे इसे अमेरिका के सभी पेपाल यूजर्स के लिए शुरू कर दिया जाएगा। 

अक्टूबर 2020 में क्रिप्टो ट्रेडिंग फीचर शुरू करने वाली PayPal ने कॉइन एक्सचेंज के अलावा बहुत सीमित फीचर्स यूजर्स को दिए थे, जिसके कारण विश्व भर में कंपनी को आलोचना का सामना भी करना पड़ा था। उसके बाद मार्च 2021 में इसने पेपाल को स्वीकार करने वाले मर्चेंट्स के पास क्रिप्टो पेमेंट्स की सर्विस शुरू की। इसके बाद भी यूजर्स के पास पर्सनल वॉलेट में अपने फंड्स विड्रा करने की सहूलियत नहीं थी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Paypal Crypto
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »