पत्नी को बिना बताए Bitcoin में छिपाकर रखे थे 4 करोड़ रुपये! तलाक के दौरान हुआ खुलासा!

तलाक की कार्रवाई में शामिल वकील ने बताया कि लोग इस तरह से अब पैसा छिपाने लगे हैं

पत्नी को बिना बताए Bitcoin में छिपाकर रखे थे 4 करोड़ रुपये! तलाक के दौरान हुआ खुलासा!

पति ने अपनी पत्नी से 12 बिटकॉइन (Bitcoin) छिपा कर रखे थे।

ख़ास बातें
  • कोर्ट केस के दौरान शख्स ने अपनी सारी संपत्ति का खुलासा नहीं किया।
  • पति ने अपनी पत्नी से 12 बिटकॉइन छिपा कर रखे थे।
  • तलाक में अब क्रिप्टो 20 से 50 प्रतिशत तक रोल प्ले कर रही है।
विज्ञापन
वर्तमान में पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े और तलाक जैसी घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। एक जीवनसाथी दूसरे को धोखा के लिए नए नए तरीके अपना रहा है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जब पति ने पत्नी से पैसा छुपाकर रखा। शख्स ने इसे डिजिटल करेंसी बिटकॉइन के रूप में छुपाकर रखा हुआ था, जिसके बारे में महिला को बाद में पता चला। आइए बताते हैं पूरा मामला। 

न्यूयॉर्क में एक हैरान कर देने वाला केस सामने आया है। जहां पर पति ने अपनी पत्नी से 12 बिटकॉइन (Bitcoin) छिपा कर रखे थे। इनकी कीमत 5 लाख डॉलर (लगभग 4.14 करोड़ रुपये) बताई गई है। NDTV की रिपोर्ट अनुसार महिला को इसके बारे में तलाक की कार्रवाई के दौरान कुछ महीनों के बाद पता चला। महिला का नाम सरिता बताया गया है। सरिता के पति की कमाई 30 लाख डॉलर सालाना बताई गई है। कोर्ट केस के दौरान शख्स ने अपनी सारी संपत्ति का खुलासा नहीं किया। जिससे महिला को शक होने लगा। 

इसके बाद महिला ने एक फॉरेंसिक एकाउंटेंट की मदद ली। जिसके बाद महिला को पता लगा कि उसके पति ने क्रिप्टोकरेंसी में भी निवेश किया हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक सरिता ने कहा कि उसे बिटकॉइन और इस जैसी चीजों के बारे में पता था। लेकिन वह इसके बारे में बहुत ज्यादा नहीं जानती थी। उसके दिमाग में कभी ये बात भी नहीं आई कि उसका पति उससे कुछ छिपा सकता है, क्योंकि वे दोनों साथ मिलकर ही निवेश कर रहे थे और इस बारे में अक्सर बात किया करते थे। उसके लिए यह सच में हैरान करने वाला था। 

तलाक की कार्रवाई में शामिल वकील ने बताया कि लोग इस तरह से अब पैसा छिपाने लगे हैं और यह आम बात होती जा रही है। इसके पीछे कारण है कि अभी तक क्रिप्टोकरेंसी को पूरी तरह से रेगुलेट नहीं किया गया है। इसके लिए बैंकों जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार फ्लोरिडा, टैक्सास, न्यूयॉर्क और कैलिफॉर्निया के वकीलों का कहना है कि तलाक में अब क्रिप्टो 20 से 50 प्रतिशत तक रोल प्ले कर रही है। क्योंकि पिछले कुछ समय में यह निवेश का सबसे पॉपुलर तरीका बना है। चूंकि यह किसी केंद्रीय बैंक द्वारा रेगुलेट नहीं किया जाता है इसलिए कोई भी किसी निवेशक की क्रिप्टो होल्डिंग का पता नहीं लगा पाता है, न ही इसके कोई दस्तावेज मौजूद होते हैं। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bitcoin, invest in Bitcoin, bitcoin investment, divorce
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »