• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 'भारत वाले दुनिया को चला रहे हैं ...' न्यूयॉर्क के कैब ड्राइवर ने जीता आनंद महिंद्रा का दिल, वायरल वीडियो देखें

'भारत वाले दुनिया को चला रहे हैं ...' न्यूयॉर्क के कैब ड्राइवर ने जीता आनंद महिंद्रा का दिल, वायरल वीडियो देखें

आनंद महिंद्रा अक्सर अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट करते रहते हैं और उनके फैन्स के बीच काफी एक्टिव रहते हैं। उनके अधिकतर पोस्ट वायरल होते रहते हैं। 

'भारत वाले दुनिया को चला रहे हैं ...' न्यूयॉर्क के कैब ड्राइवर ने जीता आनंद महिंद्रा का दिल, वायरल वीडियो देखें

न्यूयॉर्क के कैब ड्राइवर के मैसेज ने आनंद महिंद्रा का दिल जीत लिया

ख़ास बातें
  • भारत के बारे में न्यूयॉर्क के कैब ड्राइवर का मैसेज वायरल
  • न्यूयॉर्क के कैब ड्राइवर ने की भारत की तारीफ
  • आनंद महिंद्रा ने कहा- देश की छवि दुनियाभर में बदल रही है
विज्ञापन
टीम इंडिया इस बार टी20 वर्ल्डकप 2022 से एक कदम की दूरी पर चूक गई। इससे देशवासियों में काफी निराशा भी है। लेकिन भारत के बारे में एक खबर सुनकर आपको खुशी जरूर होगी। टी20 वर्ल्ड कप 2022 भले ही भारत ने नहीं जीता हों, लेकिन लोगों का दिल भारत पूरी दुनिया में जीत रहा है। इसका एक उदाहरण न्यूयॉर्क में देखने को मिला है। दरअसल भारतीय उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर पर हैंडल पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में एक कैब ड्राइवर भारत की जिस तरह से तारीफ कर रहा है, उसे सुनकर आपका दिल बाग-बाग हो जाएगा।

आनंद महिंद्रा ट्विटर पर बहुत एक्टिव रहते हैं। उनके पोस्ट अक्सर ट्विटर पर वायरल होते रहते हैं। एक ऐसा ही पोस्ट फिर से वायरल हो रहा है। इसमें आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है जो न्यूयॉर्क के एक टैक्सी ड्राइवर का है। दरअसल हुआ यूं कि आनंद महिंद्रा के एक मित्र न्यूयॉर्क में थे। तो उन्होंने सड़क पर साथ में मौजूद कैब ड्राइवर की ओर मोबाइल घुमाकर उनका मैसेज लेना चाहा। कैब ड्राइवर ने भारत की काफी तारीफ की। आनंद महिंद्रा ने इसे तुरंत ट्विटर हैंडल पर शेयर कर दिया। आप भी देखें कैब ड्राइवर भारत के बारे में क्या कह रहा है। 

आप देख और सुन सकते हैं कि भारत की छवि दुनिया भर में कैसे बदल रही है। कैब ड्राइवर कह रहा है, 'दुनिया पर राज करने वाले भारतीयों से कहना चाहता हूं कि न्यूयॉर्क के इस कैब ड्राइवर को मत भूलियेगा।' उसके बाद कैब ड्राइवर ने शुभ दिन की कामना की और वह चल पड़ा। आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट को वायरल होते देर नहीं लगी। ट्वीट को हजारों लोगों ने लाइक किया है। 

इस ट्वीट के साथ आनंद महिंद्रा ने भी अपना मैसेज दिया है। उन्होंने लिखा है, 'मेरे एक भारतीय मित्र की मुलाकात न्यूयॉर्क के कैब ड्राइवर से हुई। यह बहुत आनंद देने वाली बात है कि भारत की छवि कैसे दुनियाभर में बदल रही है। किसी जगह की ब्रैंड वैल्यू के लिए कैब ड्राइवर सबसे बड़े प्रतीक होते हैं। टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाने के लिए यह थोड़ा तो दिलासा है।' आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर यूजर्स के बहुत रिएक्शन आए। 

आनंद महिंद्रा अक्सर अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट करते रहते हैं और उनके फैन्स के बीच काफी एक्टिव रहते हैं। उनके अधिकतर पोस्ट वायरल होते रहते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  2. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  3. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  10. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »