• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Sania Mirza Birthday : शोएब मलिक ने तलाक और TV शो के बीच ‘प्यार’ से किया सानिया मिर्जा को बर्थडे विश, लोगों के चकराए सिर

Sania Mirza Birthday : शोएब मलिक ने तलाक और TV शो के बीच ‘प्यार’ से किया सानिया मिर्जा को बर्थडे विश, लोगों के चकराए सिर

Sania Mirza Shoaib Malik : अपने ऑफ‍िशियल ट्विटर अकाउंट पर शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा को बर्थडे विश किया है। आज 15 नवंबर को सानिया मिर्जा का जन्‍मदिन है।

Sania Mirza Birthday : शोएब मलिक ने तलाक और TV शो के बीच ‘प्यार’ से किया सानिया मिर्जा को बर्थडे विश, लोगों के चकराए सिर

Sania Mirza Shoaib Malik : शोएब ने लिखा, आपको जन्मदिन मुबारक हो @मिर्जासानिया। आपके बहुत स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता हूं!

ख़ास बातें
  • शोएब मलिक की ओर से एक पोस्‍ट किया गया है
  • शोएब ने यह पोस्‍ट सानिया के लिखा है
  • उन्‍होंने सानिया को बथर्ड विश किया है
विज्ञापन
Sania Mirza Shoaib Malik : इन दिनों हर कोई भारतीय टेनिस प्‍लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और शोएब मलिक की बात कर रहा है। पाकिस्‍तान और UAE की मीडिया के जरिए यह खबर सामने आई कि सानिया और शाेएब की 12 साल की शादीशुदा जिंदगी नाजुक मोड़ पर आ गई है। दोनों जल्‍द एक-दूसरे से तलाक (Sania Mirza Shoaib Malik Divorce) ले सकते हैं। कहा गया कि शोएब किसी और महिला के साथ संबंधों में हैं,‍ जिस कारण यह दंपति एक-दूसरे से अलग हो रहा है। हालांकि सानिया और शोएब ने सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। हालांकि अब शोएब मलिक की ओर से एक पोस्‍ट किया गया है। शोएब ने यह पोस्‍ट सानिया के लिखा है। आइए जानते हैं शोएब क्‍या कह रहे हैं। 

सानिया और शोएब के तलाक की बात में कितनी सच्‍चाई है, इसका खुलासा हाल में आई एक खबर से हुआ। दोनों की ओर से अनाउंसमेंट किया गया कि वो एक शो लेकर आ रहे हैं। यह एक टॉक शो होगा जिसमें दोनों ही दिखाई देंगे। उर्दूफ्लिक्स पर इस शो का एक पोस्टर भी शेयर किया गया है। खबर सामने आने के बाद लोग यह कहने लगे कि दोनों का तलाक नहीं होने जा रहा है। हालांकि कुछ लोग अभी भी यह मान रहे हैं कि सानिया और शोएब जल्‍द एक-दूसरे को तलाक दे देंगे।
 

अब शोएब मलिक ने जो पोस्‍ट किया है, वह उनके और सानिया के रिश्‍ते और उसकी सच्‍चाई को काफी हद तक बयां करता है। अपने ऑफ‍िशियल ट्विटर अकाउंट पर शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा को बर्थडे विश किया है। आज 15 नवंबर को सानिया मिर्जा का जन्‍मदिन (Sania Mirza birthday) है। शोएब ने लिखा, आपको जन्मदिन मुबारक हो @मिर्जासानिया। आपके बहुत स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता हूं! पोस्‍ट के साथ ही शोएब ने एक तस्‍वीर भी पोस्‍ट की है। इसमें दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्‍करा रहे हैं और काफी खुश लग रहे हैं। 

यह पोस्‍ट और तस्‍वीर इशारा करती है कि दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं और हैपी मैरिड लाइफ इन्‍ज्‍वॉय कर रहे हैं। सानिया और शोएब को आख‍िरी बार साथ देखा गया था, जब उन्होंने दुबई में अपने बेटे ईशान मिर्जा मलिक का जन्मदिन मनाया। बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों को पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। फोटो देखकर कहीं से भी ऐसा नहीं लग रहा था कि इस दंपती की जिंदगी में कोई परेशानी है। हालांकि तब भी कुछ लोग इनके रिश्‍ते पर सवाल उठा रहे थे, क्‍योंकि सानिया मिर्जा ने कोई तस्‍वीर पोस्‍ट नहीं की थी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »