Hack! क्रिप्टो अकाउंट हैक कर उड़ा लिए 12 लाख रुपये, महाराष्ट्र की घटना

इस व्यक्ति की उम्र 37 वर्ष है और यदि सटीक राशि की बात की जाए, तो इसके क्रिप्टोकरंसी अकाउंट से $15,097 (करीब 12.30 लाख रुपये) की हेराफेरी की गई।

Hack! क्रिप्टो अकाउंट हैक कर उड़ा लिए 12 लाख रुपये, महाराष्ट्र की घटना

श्रीनगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 1 नवंबर, 2022 की है

ख़ास बातें
  • क्रिप्टोकरंसी अकाउंट से $15,097 (करीब 12.30 लाख रुपये) की हेराफेरी की गई
  • व्यक्ति ने करीब दो महीने बाद शिकायत दर्ज की
  • यह घटना 1 नवंबर, 2022 की है
विज्ञापन
हैकिंग और फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और क्रिप्टोकरेंसी क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा। वर्तमान में निवेशकों का एक बड़ा तपका क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में अपना पैसा लगाने में रुचि रखता है, जिनमें महाराष्ट्र का एक व्यक्ति भी शामिल है, जिसका क्रिप्टो निवेश हैकर द्वारा चुरा लिया गया है। व्यक्ति का अकाउंट कथित तौर पर नवंबर 2022 में हैक हुआ था, लेकिन उसने पिछले हफ्ते इसकी शिकायत की।

समाचार एजेंसी PTI के हवाले से Mint की रिपोर्ट बताती है कि महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक व्यक्ति ने नवंबर 2022 में 12 लाख रुपये गंवा दिए। दरअसल, इस व्यक्ति का दावा है कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका क्रिप्टोकरंसी अकाउंट हैक किया था। हालांकि, नवंबर में हैक होने के बाद इस व्यक्ति ने पुलिस के पास अपनी शिकायत पिछले हफ्ते दर्ज कराई है।

इस व्यक्ति की उम्र 37 वर्ष है और यदि सटीक राशि की बात की जाए, तो इसके क्रिप्टोकरंसी अकाउंट से $15,097 (करीब 12.30 लाख रुपये) की हेराफेरी की गई।

रिपोर्ट के अनुसार, श्रीनगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 1 नवंबर, 2022 की है, लेकिन व्यक्ति ने पिछले हफ्ते पुलिस में शिकायत की। शिकायत के आधार पर, श्रीनगर पुलिस ने शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

व्यक्ति की शिकायत के अनुसार, उसका क्रिप्टोकरेंसी अकाउंट कथित तौर ऑनलाइन हैक किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति ने करीब दो महीने बाद शिकायत दर्ज कराने का कोई कारण नहीं बताया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cyber Fraud, online fraud, crypto fraud, Hack, Crypto Account Hack
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »