Bitcoin में जोरदार तेजी, प्राइस 30,222 डॉलर पर पहुंचा

Cardano, Polygon और Solana के साथ ही Tether, USD Coin, Ripple और Binance USD जैसे स्टेबलकॉइन्स भी चढ़े हैं

Bitcoin में जोरदार तेजी, प्राइस 30,222 डॉलर पर पहुंचा

पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू लगभग 870 डॉलर बढ़ी है

ख़ास बातें
  • हाल ही में बिटकॉइन ने पिछले आठ महीने का अपना उच्च स्तर छुआ था
  • Ether का प्राइस 0.60 प्रतिशत बढ़कर 2,093 डॉलर पर था
  • इनवेस्टर्स का Bitcoin की ओर झुकाव बढ़ा है
विज्ञापन
पिछले महीने अमेरिका में तीन बैंकों के दिवालिया होने के बाद से क्रिप्टो मार्केट में तेजी का दौर है। इनवेस्टर्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin की ओर झुकाव बढ़ा है। हाल ही में बिटकॉइन ने पिछले आठ महीने का अपना उच्च स्तर छुआ था। इसका प्राइस बुधवार को 2.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 30,222 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसकी वैल्यू लगभग 870 डॉलर बढ़ी है। 

Ether का प्राइस 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,093 डॉलर पर था। इसके अलावा Cardano, Polygon और Solana के साथ ही Tether, USD Coin, Ripple और Binance USD जैसे स्टेबलकॉइन्स भी चढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.50 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1.27 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो फर्म Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets 360 को बताया, "इनवेस्टर्स ऐसे एसेट्स को पसंद करते दिख रहे हैं जिनमें उनकी वैल्यू बरकरार रहती है। बिटकॉइन का अगला रेजिस्टेंस लेवल 30,500 डॉलर पर होगा। इसके बाद बिटकॉइन में तेजी जारी रह सकती है। इसका सपोर्ट 29,800 डॉलर पर है। Ether में Shanghai अपग्रेड के बाद मजबूती बढ़ी है। बिटकॉइन की तुलना में इसमें अधिक तेजी आई है।" क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के वाइस प्रेसिडेंट, Rajagopal Menon ने कहा, " ब्लॉकचेन के Shanghai अपग्रेड के बाद Ethereum पर लिक्विड स्टेकिंग पूल्स से जुड़ी एक्टिविटी बढ़ी है।" 

पिछले वर्ष के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा था। SEC ने बताया था कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार गोपनीय तरीके से मिला था। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Upgrade, Bitcoin, Value, Market, Ether, Regulator, Exchange, Profit, Solana, Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  5. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  6. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  7. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  8. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »