MicroStrategy को मिला बिटकॉइन में बड़ी खरीदारी से फायदा, शेयर 12 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा

कंपनी का शेयर सोमवार को 12 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। इस वर्ष माइक्रोस्ट्रैटेजी के शेयर में 500 प्रतिशत से अधिक तेजी आई है

MicroStrategy को मिला बिटकॉइन में बड़ी खरीदारी से फायदा, शेयर 12 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा

कंपनी के पास इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का बड़ा रिजर्व मौजूद है

ख़ास बातें
  • इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स भी दांव लगा रहे हैं
  • हाल ही में माइक्रोस्ट्रैटेजी ने 4.6 अरब डॉलर के बिटकॉइन खरीदे थे
  • इसके लिए कंपनी ने लगभग 4.6 अरब डॉलर का खर्च किया है
विज्ञापन
अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में Donald Trump की जीत के बाद से क्रिप्टो मार्केट में उत्साह है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस भी बढ़ रहा है। इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स भी दांव लगा रहे हैं। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर MicroStrategy का बिटकॉइन में बड़ा इनवेस्टमेंट है। 

इस अमेरिकी कंपनी ने हाल ही में 4.6 अरब डॉलर के बिटकॉइन खरीदे थे। इससे पहले भी माइक्रोस्ट्रैटेजी के पास इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का बड़ा रिजर्व मौजूद था। कंपनी के इनवेस्टर्स ने भी बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट बढ़ाने को समर्थन दिया है। इसका संकेत माइक्रोस्ट्रैटेजी के शेयर में आई तेजी से मिल रहा है। कंपनी का शेयर सोमवार को 12 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। इस वर्ष माइक्रोस्ट्रैटेजी के शेयर में 500 प्रतिशत से अधिक तेजी आई है। इसकी तुलना में बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक Microsoft के शेयर प्रइस में लगभग 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

माइक्रोस्ट्रैटेजी ने बताया था कि उसने 51,780 बिटकॉइन 88,627 डॉलर प्रति बिटकॉइन के औसत प्राइस पर खरीदे हैं। इसके लिए कंपनी ने लगभग 4.6 अरब डॉलर का खर्च किया है। इस महीने की शुरुआत में भी कंपनी ने बिटकॉइन में बड़ी खरीदारी की थी। यह एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर के सेगमेंट में यह मजबूत स्थिति रखती है। कंपनी की बिटकॉइन की कुल होल्डिंग बढ़कर लगभग 3,31,200 बिटकॉइन की हो गई है। कंपनी ने बताया था कि वह शेयर्स की बिक्री कर फंड जुटा रही है। 

इस महीने की शुरुआत में माइक्रोस्ट्रैटेजी ने लगभग 27,200 बिटकॉइन खरीदने में दो अरब डॉलर से ज्यादा खर्च किए थे। कंपनी के चेयरमैन, Michael Saylor ने इन्फ्लेशन के खिलाफ हेज के तौर पर बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया था। यह कंपनी शुरुआत में कैश के बदले बिटकॉइन खरीदती थी। हालांकि, इसके बाद से बिटकॉइन खरीदने के लिए यह शेयर्स और कन्वर्टिबल डेट की बिक्री से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर रही है। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने इस सेगमेंट के लिए सख्त रेगुलेशन नहीं बनाने का संकेत दिया था। अमेरिका में क्रिप्टो मार्केट में इनवेस्टमेंट करने वालों की बड़ी संख्या है। ट्रंप की जीत में इन इनवेस्टर्स का भी योगदान होने का अनुमान है। अगले वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में ट्रंप की अगुवाई में नई सरकार कार्यभार संभालेगी। इस सरकार के एजेंडा में क्रिप्टो के लिए कानून बनाना भी शामिल हो सकता है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »