Bitcoin माइनिंग के सुनहरे भविष्य को लेकर इस दिग्गज इनवेस्टर ने किए कई खुलासे

O'Leary ने एंथनी पॉम्प्लियानो (Anthony Pompliano) के साथ एक इंटरव्यू में अपनी प्लानिंग को शेयर करते हुए बताया कि बिटकॉइन माइनिंग में आने वाले दो या तीन वर्षों में भारी कैपिटल फ्लो दिखाई देगा।

Bitcoin माइनिंग के सुनहरे भविष्य को लेकर इस दिग्गज इनवेस्टर ने किए कई खुलासे

O'Shares और Beanstox के अध्यक्ष हैं Kevin O'Leary

ख़ास बातें
  • O'Shares और Beanstox के अध्यक्ष हैं Kevin O'Leary
  • केविन का कहना है कि ज्यादातर देश आखिरकार बिटकॉइन की माइनिंग शुरू कर देंगे
  • लंबे समय से एक क्रिप्टो माइनिंग ऑपरेशन चलाने की कल्पना कर रहे हैं केविन
विज्ञापन
शार्क टैंक निवेशक और O'Shares और Beanstox के अध्यक्ष केविन ओ'लेरी (Kevin O'Leary) ने माइनिंग कंपनी के शेयर में निवेश करने की अपनी प्लानिंग को शेयर किया है। हाल ही में एक इंटव्यू के दौरान, ओ'लेरी ने मध्य पूर्व की अपनी हालिया यात्रा की कहानियों के कुछ दिलचस्प बाते भी शेयर की है, जहां उन्होंने बिटकॉइन माइनिंग (Bitcoin mining) में इनवेस्ट करने के तरीकों को तलाशा। इतना ही नहीं, उन्होंने इस साल अपना खुद का माइनिंग ऑपरेशन शुरू करने की प्लानिंग के बारे में भी बात की है।

O'Leary ने एंथनी पॉम्प्लियानो (Anthony Pompliano) के साथ एक इंटरव्यू में अपनी प्लानिंग को शेयर करते हुए बताया कि बिटकॉइन माइनिंग में आने वाले दो या तीन वर्षों में भारी कैपिटल फ्लो दिखाई देगा। ओ'लेरी का कहना है कि उन्होंने मध्य पूर्व में अपनी यात्राओं के दौरान कई निवेशकों से बात की है, और यह जाना है कि कई निवेशक अपने सॉवरेन फंड के जरिए बिटकॉइन माइनिंग में निवेश करने के इच्छुक हैं।

उनका मानना है कि ज्यादातर देश आखिरकार बिटकॉइन की माइनिंग शुरू कर देंगे। उनका यह भी मानना है कि निवेशक भविष्य में पर्यावरणीय स्थिरता को सपोर्ट करने वाली माइनिंग एक्टिविटी की ओर ही निवेश करना चाहेंगे। इस बात को लेकर उन्होंने यह तर्क दिया कि ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि फंड्स बिटकॉइन माइनिंग से संबंधित हालिया विवाद और पर्यावरण पर इसके प्रतिकूल प्रभाव को दूर रखना चाहेंगे।

निवेशक ने आगे यह भी खुलासा किया कि उन्होंने लंबे समय से एक क्रिप्टो माइनिंग ऑपरेशन चलाने की कल्पना की है, जिसे वह इस साल शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए माइनिंग कंपनियों को क्या करना चाहिए, इस पर ओ'लेरी का कहना है कि रेगुलेटरी अनुपालन जरूरी है। कंपनियों को यह सुनिश्चित करने की भी आवश्यकता है कि वे लोकल कम्युनिटी को शामिल करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »