अब क्रिप्टोकरेंसी माइनर्स पर नकेल कसेगा कजाकिस्तान, बिजली पर बढ़ाया टैक्स

कजाकिस्तान के राष्ट्रपति ने 1 अप्रैल तक संबंधित सरकारी संगठनों से क्रिप्टो-माइनिंग नियमों पर एक पूर्ण प्रस्ताव बनाने का आदेश दिया है।

अब क्रिप्टोकरेंसी माइनर्स पर नकेल कसेगा कजाकिस्तान, बिजली पर बढ़ाया टैक्स

क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग के सबसे बड़े हब चीन ने पिछले साल सितंबर में क्रिप्टो एक्टिविटी पर बैन लगा दिया था

ख़ास बातें
  • क्रिप्टो-माइनिंग संगठनों के लिए बिजली पर टैक्स बढ़ाने का मिला आदेश दिया
  • चीन में क्रिप्टो माइनिंग पर बैन के बाद कजाकिस्तान बना माइनिंग का सेंटर
  • पिछले साल देश ने इलेक्ट्रिसिटी टैक्स में $0.0023 बढ़ाए थे
विज्ञापन
कजाकिस्तान में काम करने वाले क्रिप्टोकरेंसी माइनर्स के लिए कथित तौर पर बिजली की कीमत को बढ़ा दिया गया है। अब माइनर्स को बिजली इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। खबर है कि मध्य एशियाई देश के राष्ट्रपति Kassym-Jomart Tokayev ने अधिकारियों को क्रिप्टो-माइनिंग संगठनों के लिए बिजली पर टैक्स बढ़ाने का आदेश दिया है। गैरकानूनी क्रिप्टो-माइनिंग एक्टिविटी को खत्म करने के लिए सभी क्रिप्टो-माइनिंग बिजनेस और सर्विस की पहचान करने का भी आदेश दिया गया है। कजाकिस्तान का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी सर्विस को लाइसेंस दिया जाना चाहिए और उसके बाद उनपर टैक्स लगाया जाना चाहिए। बता दें कि माइनर्स बिटकॉइन समेत अन्य क्रिप्टोकरेंसी को माइन करने के लिए एडवांस कंप्यूटर्स का इस्तेमाल करते हैं, जो आम कंप्यूटर्स की तुलना में ज्यादा बिजली की खपत करते हैं।

पिछले साल, कजाकिस्तान ने इलेक्ट्रिसिटी टैक्स में $0.0023 (लगभग 0.17 रुपये) जोड़ा था। स्थानीय मीडिया Tengrin News की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार टैक्स को पांच गुना बढ़ाया गया है।

रिपोर्ट में राष्ट्रपति के बयान का हवाला दिया गया है, जो कहते हैं कि “मौजूदा दर मामूली है। मैं सरकार को जल्द से जल्द इस टैक्स में कई गुना बढ़ोतरी करने का निर्देश देता हूं।"

क्रिप्टो माइनर्स को अपने उपकरणों के लिए आयात शुल्क (इंपोर्ट ड्यूटी) भी देना होगा।

कजाकिस्तान के राष्ट्रपति ने 1 अप्रैल तक संबंधित सरकारी संगठनों से क्रिप्टो-माइनिंग नियमों पर एक पूर्ण प्रस्ताव बनाने का आदेश दिया है।

कैंब्रिज सेंटर फॉर अल्टरनेटिव फाइनेंस (Cambridge Centre for Alternative Finance) के अनुसार, पिछले साल कजाकिस्तान संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद बिटकॉइन माइनिंग के लिए दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सेंटर बन गया था, जब माइनिंग के एक बड़े हब- चीन ने सितंबर में क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग एक्टिविटी पर बैन लगा दिया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  2. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  3. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  6. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  7. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  8. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  10. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »