इटली के रेगुलेटर से मिली CryptoCom एक्सचेंज को सर्विसेज देने की अनुमति

इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी क्रिप्टो एक्सचेंज Coinbase को OAM ने इटली में बिजनेस के लिए स्वीकृति दी थी। इससे पहले Binance को भी सर्विसेज देने के लिए अनुमति मिली थी

इटली के रेगुलेटर से मिली CryptoCom एक्सचेंज को सर्विसेज देने की अनुमति

EU के कुछ रेगुलेटर्स क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर आशंका जता चुके हैं

ख़ास बातें
  • CryptoCom को वित्तीय मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है
  • इटली में क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़ी फर्मों को मौके दिए जा रहे हैं
  • पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो सेगमेंट में स्कैम के मामले बढ़े हैं
विज्ञापन
बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक CryptoCom को इटली के फाइनेंशियल रेगुलेटर OAM ने सर्विसेज शुरू करने के लिए अनुमति दी है। इससे सिंगापुर की यह फर्म इटली के इनवेस्टर्स को क्रिप्टो ट्रेड और एक्सचेंज सर्विसेज दे सकेगी। हालांकि,  CryptoCom को वित्तीय मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इटली में क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़ी फर्मों को बिजनेस शुरू करने के मौके दिए जा रहे हैं। CryptoPotato की रिपोर्ट में CryptoCom के को-फाउंडर और CEO Kris Marszalek के हवाले से कहा गया है, "इटली में रजिस्ट्रेशन प्राप्त करने से हम उत्साहित हैं और इसे आगे बढ़ने के एक बड़े कदम के तौर पर देखते हैं। हम कस्टमर्स के लिए प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की एक बड़ी रेंज पेश करने के लिए रेगुलेटर्स के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।" लगभग दो महीने पहले इस फर्म ने अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ एंप्लॉयीज को हटाया था। 

CryptoCom ऐसी अकेली ब्लॉकचेन फर्म नहीं है जिसने हाल के महीनों में इटली के मार्केट में एंट्री की है। इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी क्रिप्टो एक्सचेंज Coinbase को OAM ने इटली में बिजनेस के लिए स्वीकृति दी थी। इससे पहले Binance को भी सर्विसेज देने के लिए अनुमति मिली थी। इटली की मिनिस्ट्री ऑफ इकोनॉमिक डिवेलपमेंट ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ब्लॉकचेन और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) टेक्नोलॉजीज से जुड़े नए प्रोजेक्ट्स के लिए लगभग 4.6 करोड़ डॉलर की सब्सिडी देने की योजना बनाई है। यूरोपियन यूनियन का हिस्सा होने के कारण इटली पर EU की पार्लियामेंट की ओर से बनाए गए रेगुलेशंस का असर पड़ सकता है।

EU ने हाल ही में घोषणा की थी कि उसके अधिकार क्षेत्र में डिजिटल टोकन्स को इश्यू और बिक्री करने वाले क्रिप्टो फर्मों को एक रेगुलेटर से लाइसेंस लेना होगा। इससे ये फर्में EU में शामिल 27 देशों में बिजनेस कर सकेंगी। हालांकि, कस्टमर्स के डिजिटल वॉलेट्स से क्रिप्टो एसेट्स की चोरी जैसे मामलों के लिए भी इन फर्मों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। इससे पहले EU के कुछ रेगुलेटर्स क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर आशंका जता चुके हैं। इन रेगुलेटर्स का कहना था कि क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट करने वालों को नुकसान उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए। पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो सेगमेंट में स्कैम के मामले बढ़ने के कारण बहुत से देशों में रेगुलेटर्स ने इस सेगमेंट की स्क्रूटनी बढ़ाने पर जोर दिया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Regulators, Italy, Market, Binance, Services
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »