Rs 1,500 में बेचे iPad Air, ग्राहकों ने जमकर उठाया फायदा, रिटेलर को 11 दिन बाद आया होश!
इटली की इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन MediaWorld की बड़ी गलती सुर्खियों में है। कंपनी ने 13-inch iPad Air को गलती से सिर्फ €15 में बेच दिया और कई ग्राहकों ने भुगतान कर वास्तविक यूनिट्स भी ले लिए। करीब 11 दिनों बाद MediaWorld ने उन्हें ईमेल कर बताया कि कीमत गलत थी और दो विकल्प दिए, या तो iPad वापस करें, या लगभग पूरी कीमत दें, जिसमें €150 की छूट मिलेगी। रिपोर्ट्स बताती हैं कि कंपनी की टर्म्स में “प्राइसिंग एरर” का कोई क्लॉज नहीं है, जिससे मामला और उलझ गया है।