दुनिया भर में क्रिप्टो ATM के इंस्टॉलेशन में आ रही तेजी

सामान्य करेंसी से क्रिप्टो में एक्सचेंज वाली इन मशीनों की संख्या में बढ़ोतरी को बहुत से देशों में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर रेगुलेशंस की स्थिति स्पष्ट किए जाने से जोड़ा जा रहा है

दुनिया भर में क्रिप्टो ATM के इंस्टॉलेशन में आ रही तेजी

Bitcoin के प्राइस पर पिछले कई महीनों से दबाव है

ख़ास बातें
  • बहुत से लोग अपने पोर्टफोलियो में क्रिप्टो एसेट्स को शामिल कर रहे हैं
  • अमेरिका में बिटकॉइन ATM की संख्या सबसे अधिक है
  • क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े फ्रॉड के मामले भी बढ़ रहे हैं
विज्ञापन
क्रिप्टो ATM की संख्या हाल के दिनों में तेजी से बढ़ी है। जून के पहले 10 दिनों में विभिन्न देशों में लगभग 882 बिटकॉइन ATM इंस्टॉल किए गए हैं। सामान्य करेंसी से क्रिप्टो में एक्सचेंज वाली इन मशीनों की संख्या में बढ़ोतरी को बहुत से देशों में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर रेगुलेशंस की स्थिति स्पष्ट किए जाने से जोड़ा जा रहा है।

पिछले कुछ सप्ताह में क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के बावजूद इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टमेंट बरकरार है। बहुत से लोग अपने पोर्टफोलियो में क्रिप्टो एसेट्स को शामिल कर रहे हैं। Coin ATM Radar की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष दिसंबर में दुनिया भर में लगभग 1,970 क्रिप्टो ATM इंस्टॉल किए गए थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रति दिन औसत 16 से 23 क्रिप्टो  ATM इंस्टॉल किए जा रहे हैं। हालांकि, पिछले छह महीनों में इनकी संख्या में गिरावट आई है। 

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस पर पिछले कई महीनों से दबाव है। पिछले वर्ष नवंबर में यह 68,000 डॉलर के हाई लेवल पर थी। इस रिपोर्ट को प्रकाशित करने पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 27,218 डॉलर पर था। अमेरिका में बिटकॉइन ATM की संख्या सबसे अधिक है। अमेरिका में 33,400 से अधिक ऐसे ATM हैं। पिछले वर्ष अमेरिकी रिटेल कंपनी Walmart ने घोषणा की थी कि वह चुनिंदा स्टोर्स पर 200 बिटकॉइन ATM इंस्टॉल करेगी। 

क्रिप्टो एक्सचेंज KuCoin के एक सर्वे से पता चला है कि पिछले छह महीनों में अमेरिका में 18-60 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों में से लगभग 27 प्रतिशत ने पास क्रिप्टोकरेंसीज थी या उन्होंने इसमें ट्रेडिंग की थी। इस एसेट क्लास में उम्रदराज लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। मार्च के अंत में हुए इस सर्वे के अनुसार, 50 वर्ष और इससे अधिक आयु के लगभग 28 प्रतिशत लोगों ने अपनी जल्द रिटायरमेंट की योजना के हिस्से के तौर पर पर क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट किया है। इस सेगमेंट को लेकर रेगुलेशंस की कमी है। इस वजह से इसमें नुकसान होने पर इनवेस्टर्स के लिए सुरक्षा नहीं होती। क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े फ्रॉड के मामले भी बढ़ रहे हैं। रेगुलेटर्स ने इन मामलों को रोकने के लिए क्रिप्टो सेगमेंट की स्क्रूटनी बढ़ाने की जरूरत बताई है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Trading, Bitcoin, America, Investment, Selling, Regulations, Market
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  6. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  7. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  8. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  9. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »