पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान के इंस्टाग्राम एकाउंट से हैकर्स कर रहे क्रिप्टो का प्रचार

इमरान खाने के इंस्टाग्राम एकाउंट के साथ इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला के प्रमुख Elon Musk के जाली क्रिप्टो एकाउंट का लिंक भी जोड़ा गया है

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान के इंस्टाग्राम एकाउंट से हैकर्स कर रहे क्रिप्टो का प्रचार

इमरान के पास लगभग 74 लाख फॉलोअर्स हैं

ख़ास बातें
  • हैकर्स ने इंस्टाग्राम एकाउंट से क्रिप्टो से जुड़ा एक ट्वीट शेयर किया है
  • इस बारे में इमरान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है
  • इंस्टाग्राम ने यूजर्स के एकाउंट्स को अधिक सुरक्षित बनाने की कोशिश की है
विज्ञापन
सोशल मीडिया और क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े हैकिंग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के इंस्टाग्राम एकाउंट पर सोमवार को हैकर्स ने कब्जा कर लिया। हैकर्स ने उनके इंस्टाग्राम एकाउंट से क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ा एक ट्वीट शेयर किया है। इसके साथ ही उनके हैंडल के साथ इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला के प्रमुख Elon Musk के जाली क्रिप्टो एकाउंट का लिंक भी जोड़ा गया है। इमरान के पास लगभग 74 लाख फॉलोअर्स हैं। 

इस बारे में इमरान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के सदस्यों और फॉलोअर्स को किसी गलत पोस्ट को अनदेखा करने की सलाह दी गई है। पिछले वर्ष के अंत में सर्बिया में पाकिस्तानी दूतावास के ट्विटर हैंडल से सरकारी अधिकारियों को वेतन का भुगतान नहीं होने को लेकर एक मैसेज पोस्ट किया गया था। हालांकि, पाकिस्तान सरकार के अधिकारियों ने इस एकाउंट के हैक होने का दावा किया था। पाकिस्तान में कुछ महीने पहले इमरान की अगुवाई वाली सरकार को विपक्षी दलों ने अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटा दिया था। इमरान ने इसमें विदेशी साजिश होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि विपक्षी दलों ने अमेरिका से मिले इशारे के बाद उनकी सरकार को गिराया है। 

इंस्टाग्राम ने पिछले वर्ष ऐसे इंस्टाग्राम एकाउंट्स के लिए एक सिक्योरिटी चेक फीचर शुरू किया था जो पहले हैक किए जा चुके हैं। इस फीचर का उद्देश्य यूजर एकाउंट्स को अधिक सुरक्षित बनाना है। इसमें यूजर्स को उनके एकाउंट्स को सुरक्षित रखने के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें जिन यूजर्स के एकाउंट पहले हैक हो चुके हैं उन्हें लॉगिन करने पर एक सिक्योरिटी चेक के लिए कहा जाता है। इसके अलावा इंस्टाग्राम यूजर्स के एकाउंट्स को सुरक्षित रखने के लिए कुछ अन्य तरीकों की भी पेशकश करता है। इनमें से एक टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन है। कुछ देशों में इंस्टाग्राम के यूजर्स अपने वॉट्सऐप एकाउंट्स के इस्तेमाल से इंस्टाग्राम एकाउंट्स को सुरक्षित कर सकते हैं।

यूजर्स अपने फोन नंबर के इस्तेमाल से भी टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को एक्टिवेट कर सकते हैं। इसे एक्टिवेट करने के लिए Google Authenticator या Duo Mobile जैसे ऑथेंटिकेशन ऐप्स का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इस बारे में इंस्टाग्राम के सपोर्ट पेज पर विस्तृत जानकारी दी गई है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Hack, Pakistan, Instagram, Account, Tesla, Twitter, Elon Musk, Serbia
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »