Bitcoin की गैर कानूनी माइनिंग करने वालों ने मलेशिया में चुराई 1 अरब डॉलर की इलेक्ट्रिसिटी

इस समस्या पर लगाम लगाने के लिए मलेशिया में बिटकॉइन की अवैध माइनिंग करने वालों को पकड़ा जा रहा है। इसके लिए ड्रोन्स का भी इस्तेमाल किया जा रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2025 21:17 IST
ख़ास बातें
  • पिछले पांच वर्षों में मलेशिया में लगभग 14,000 अवैध माइनिंग साइट मिली हैं
  • बिटकॉइन की माइनिंग एक बड़ा कारोबार है
  • इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग में अमेरिका का पहला स्थान है

पिछले महीने मलेशिया में क्रिप्टो की गैर कानूनी माइनिंग पर नियंत्रण करने के लिए एक स्पेशल कमेटी बनाई गई है

क्रिप्टो मार्केट की सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की माइनिंग कई देशों में की जाती है। क्रिप्टो की गैर कानूनी तरीके से माइनिंग करने वालों की भी बड़ी संख्या है। कुछ देशों में बिटकॉइन की अवैध माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की चोरी भी की जाती है। मलेशिया में गैर कानूनी तरीके से Bitcoin की माइनिंग करने वालों ने सरकारी एनर्जी कंपनी को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। 

Bllomberg की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस समस्या पर लगाम लगाने के लिए मलेशिया में बिटकॉइन की अवैध माइनिंग करने वालों को पकड़ा जा रहा है। इसके लिए ड्रोन्स के इस्तेमाल से ऐसे क्षेत्रों का पता लगाया जा रहा है जहां बहुत अधिक गर्मी है। यह गर्मी क्रिप्टो की माइनिंग में इस्तेमाल होने वाली मशीनों का एक थर्मल संकेत होती है। इसके अलावा पुलिस भी सेंसर्स के जरिए अवैध तरीके से इलेक्ट्रिसिटी के इस्तेमाल का पता लगा रही है। पिछले पांच वर्षों में मलेशिया में अथॉरिटीज ने लगभग 14,000 गैर कानूनी माइनिंग साइट्स की पहचान की है। इससे मलेशिया की सरकारी एनर्जी कंपनी को लगभग 1.1 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। 

Advertisement

इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग एक बड़ा कारोबार है। इसकी माइनिंग में अमेरिका की हिस्सेदारी लगभग 75 प्रतिशत की है। पिछले महीने मलेशिया में क्रिप्टो की गैर कानूनी माइनिंग पर नियंत्रण करने के लिए एक स्पेशल कमेटी भी बनाई गई है। क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग में ईरान चौथा सबसे बड़ा देश है। परमाणु कार्यक्रम की वजह से अमेरिका और कुछ अन्य देशों के प्रतिबंधों का सामना कर रहे ईरान में क्रिप्टो मार्केट से लगभग 1.3 करोड़ लोग जुड़े हैं। 

हाल ही में तेहरान प्रॉविंस इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के CEO, Akbar Hasan Beklou ने बताया था कि ईरान में लगभग 4.27 लाख माइनिंग डिवाइसेज को ऑपरेट किया जा रहा है। इससे एक दिन में 1,400 मेगावॉट से अधिक इलेक्ट्रिसिटी की खपत हो रही है। उन्होंने कहा था कि इलेक्ट्रिसिटी के कम प्राइसेज की वजह से अवैध माइनिंग करने वालों को फायदा हो रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए सरकार ने गैर कानूनी क्रिप्टो माइनिंग के खिलाफ अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत तेहरान प्रांत में गैर कानूनी क्रिप्टो माइनिंग करने वाले 104 फार्म को पकड़ा गया है और 1,465 माइनिंग डिवाइसेज जब्त किए गए हैं। इन अवैध फार्म में लगभग 3,360 किलोवॉट इलेक्ट्रिसिटी की खपत हो रही थी। 
 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.