युद्ध में नुकसान झेल रहे यूक्रेन को फिनलैंड डोनेट करेगा जब्त किए गए Bitcoin

सूत्रों ने इशारा दिया कि फिनलैंड की गर्वनमेंट के पास कोई कानूनी मैकेनिज्म भी नहीं है जो इसे इस तरह के दान करने की अनुमति देगा।

युद्ध में नुकसान झेल रहे यूक्रेन को फिनलैंड डोनेट करेगा जब्त किए गए Bitcoin

फिनलैंड सरकार BTC 1,981 (लगभग 600 करोड़ रुपये) की मदद यूक्रेन को देगी।

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन को कैश में बदलवाकर फिएट मनी को किया जाएगा डोनेट
  • फिनलैंड सरकार BTC 1,981 (लगभग 600 करोड़ रुपये) की मदद यूक्रेन को देगी
  • इस कदम के साथ जुड़ जाएंगी कई कानूनी प्रक्रियाएं
विज्ञापन
Finland ने Ukraine की मदद के लिए क्रिप्टोकरेंसी को डोनेट करने का फैसला किया है। यूक्रेन और रूस के बीच जंग अभी भी जारी है और इस बीच फिनलैंड ने यूक्रेन की वित्तीय मदद के लिए यह कदम उठाया है, ऐसी खबर है। कथित तौर पर फिनलैंड की सरकार यूक्रेन को जब्त किए गए बिटकॉइन को कैश करवाने के बाद दान करेगी। ये बिटकॉइन ऐसे टोकन होंगे जो आपराधिक मामलों में जब्त किए गए हैं। 

एक लोकल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिनलैंड सरकार BTC 1,981 (लगभग 600 करोड़ रुपये) की मदद यूक्रेन को देगी। ये कॉइन फिनलैंड के कस्टम अधिकारियों द्वारा ड्रग्स और ड्रग्स सप्लाई जैसे आपराधिक मामलों की छानबीन के दौरान जब्त किए गए हैं। फिनलैंड के मीडिया आउटलेट Helsingin Sanomat ने सूत्रों के हवाले से कहा है, जब्त किए गए बिटकॉइन की सेल से मिलने वाला कितना पैसा को यूक्रेन को दिया जाएगा, अभी यह तय नहीं किया गया है। हालांकि, सूत्रों ने बताया है कि बिटकॉइन होल्डिंग को यूक्रेन की मदद के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, इसके बारे में तय किया जा चुका है। 
इस बीच, Bloomberg ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, फिनलैंड ने BTC 1,890 बेचने के लिए वसंत और गर्मियों की शुरुआत में दो दलालों को चुन लिया है। Helsingin Sanomat का दावा है कि इस मामले पर सरकार में शुरुआती वसंत में चर्चा हुई थी, साथ ही देश के राष्ट्रपति सौली निनिस्टो (Sauli Niinistö) से कन्फर्मेशन भी मांगी गई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस मामले पर कैबिनेट में चर्चा की जाएगी और आखिरी फैसला मई में लिया जाएगा।

फिनलैंड मीडिया आउटलेट ने एक सरकारी सूत्र के हवाले से कहा था कि देश को चिंता थी कि बिटकॉइन को कैश के बदले बेचकर और फिर फिएट मनी का डोनेट करने से प्रस्तावित डोनेशन कम रह जाता है क्योंकि बिटकॉइन की कीमतें बाजार में बदलती रहती हैं। 

सूत्रों ने इशारा दिया कि फिनलैंड की गर्वनमेंट के पास कोई कानूनी मैकेनिज्म भी नहीं है जो इसे इस तरह के दान करने की अनुमति देगा। यह एक ऐसा कारक है जो वास्तव में डायरेक्ट क्रिप्टो डोनेशन को आसान बना देगा। अगर टोकनों को पहले कैश में बदला जाएगा और फिर उन्हें दान किया जाएगा तो इसके साथ कई कानूनी प्रक्रियाएं जुड़ जाएंगी, सूत्रों ने कहा।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BTC, Finland, Donate, Ukrain crisis, Cryptocurrency
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »