Ether के स्पॉट ETFs की जोरदार शुरुआत, लॉन्च पर हुई 1 अरब डॉलर से ज्यादा की ट्रेडिंग

इस वर्ष की शुरुआत में स्पॉट बिटकॉइन ETFs की शुरुआत पर ट्रेडिंग लगभग 4.6 अरब डॉलर की रही थी

Ether के स्पॉट ETFs की जोरदार शुरुआत, लॉन्च पर हुई 1 अरब डॉलर से ज्यादा की ट्रेडिंग

क्रिप्टो सेगमेंट के लिए यह प्रोडक्ट महत्वपूर्ण है

ख़ास बातें
  • हाल ही में अमेरिका में इनकी ट्रेडिंग के लिए अप्रूवल दिया गया था
  • Ether ETFs के लिए फीस 0.19 प्रतिशत से 2.5 प्रतिशत के बीच है
  • भारत में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है
विज्ञापन
मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड ( ETFs) को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इन ETFs की शुरुआत पर ट्रेडिंग एक अरब डॉलर से अधिक की रही है। हाल ही में अमेरिका में मार्केट्स रेगुलेटर ने इनकी ट्रेडिंग के लिए अप्रूवल दिया था। 

इस वर्ष की शुरुआत में स्पॉट बिटकॉइन ETFs की शुरुआत पर ट्रेडिंग लगभग 4.6 अरब डॉलर की रही थी। Bloomberg Intelligence के अनुसार, BlackRock के iShares Ethereum Trust ETF के 24.8 करोड़ शेयर्स की ट्रेडिंग हुई है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि इन ETFs में अधिकतर ऐसे लोग ट्रेडिंग कर रहे हैं जो क्रिप्टो सेगमेंट में नए हैं। 

स्पॉट बिटकॉइन ETFs के लॉन्च के बाद Ether के इस प्रोडक्ट की शुरुआत क्रिप्टो इंडस्ट्री के डिजिटल एसेट्स को फाइनेंशियल सेक्टर में शामिल करने के अभियान की जीत है। Ether ETFs के लिए फीस 0.19 प्रतिशत से 2.5 प्रतिशत के बीच है। क्रिप्टो सेगमेंट के लिए यह प्रोडक्ट महत्वपूर्ण है और इससे यह संकेत मिलेगा कि डिजिटल एसेट्स को एक इनवेस्टमेंट के तौर पर स्वीकार किया जाता है या नहीं। स्पॉट क्रिप्टो ETF में इससे जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट प्राइस को ट्रैक किया जाएगा और इनवेस्टर्स को उस क्रिप्टोकरेंसी को खरीदे बिना उसमें रकम लगाने का अवसर मिलेगा। 

भारत में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है। हाल ही में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने कहा था कि क्रिप्टोकरेंसीज को 'करेंसी' के तौर पर माना या देखा नहीं जाता। देश में क्रिप्टो सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ग्रोथ पर असर पड़ रहा है। क्रिप्टो इंडस्ट्री ने केंद्र सरकार से इस सेगमेंट पर टैक्स घटाने के निवेदन किए थे। हालांकि, मंगलवार को पेश हुए बजट में सीतारमण ने क्रिप्टोकरेंसीज का कोई जिक्र नहीं किया। इससे इस इंडस्ट्री से जुड़े स्टेकहोल्डर्स निराश हैं। कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर चेतावनी भी दी है। इस सेगमेंट से जुड़े स्कैम के मामले भी बढ़े हैं। पिछले सप्ताह क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के एक मल्टी-सिग्नेचर वॉलेट की सिक्योरिटी में सेंध लगी थी। इस एक्सचेंज से लगभग 24 करोड़ डॉलर (लगभग 1,965 करोड़ रुपये) संदिग्थ तरीके से एक नए एड्रेस पर भेजे गए हैं, जो विवादास्पद क्रिप्टो मिक्सर प्लेटफॉर्म, Tornado Cash से जुड़ा है। WazirX को इस मामले की जानकारी सिक्योरिटी फर्म Cyvers के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट से मिली थी। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  2. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  3. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  7. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »