• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Elon Musk के रिपब्लिकन पार्टी का समर्थन करने से Twitter के न्यूट्रल होने पर उठे सवाल

Elon Musk के रिपब्लिकन पार्टी का समर्थन करने से Twitter के न्यूट्रल होने पर उठे सवाल

मस्क ने हाल ही में ट्विटर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदा था। उन्होंने अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के लिए मतदाताओं से ट्विटर पर रिपब्लिकन पार्टी को वोट देने की अपील की है

Elon Musk के रिपब्लिकन पार्टी का समर्थन करने से Twitter के न्यूट्रल होने पर उठे सवाल

मस्क ने ट्वीट कर रिपब्लिकन पार्टी के लिए वोट देने की अपील की है

ख़ास बातें
  • मस्क ने हाल ही में ट्विटर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदा था
  • टेक कंपनियों के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स राजनीतिक बहस से दूर रहते हैं
  • मस्क इससे पहले अमेरिकी सरकार के खिलाफ टिप्पणी कर चुके हैं
विज्ञापन
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति Elon Musk के Twitter का इस्तेमाल अमेरिका में Republican पार्टी का प्रचार करने के लिए करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मस्क ने हाल ही में ट्विटर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदा था। उन्होंने अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के लिए मतदाताओं से ट्विटर पर रिपब्लिकन पार्टी को वोट देने की अपील की है। 

टेक कंपनियों के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स राजनीतिक बहस से दूर रहते हैं जिससे उनकी कंपनियों पर किसी विशेष राजनीतिक दल का पक्ष लेने का आरोप न लगे। मस्क इससे पहले भी अपने राजनीतिक विचार बताते रहे हैं। हालांकि, उनके इस बार एक पार्टी का सीधे समर्थन करने से ट्विटर के निष्पक्ष रहने की क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं।  Associated Press की रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने ट्वीट कर कहा है, "प्रेसिडेंट के डेमोक्रेटिक होने के कारण मैं रिपब्लिकन पार्टी के लिए मतदान करने की सलाह देता हूं।" मस्क इससे पहले अमेरिकी सरकार के खिलाफ टिप्पणी कर चुके हैं। इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला के चीफ एग्जिक्यूटिव मस्क ने कहा था कि अमेरिकी सरकार उनकी कंपनी को पसंद नहीं करती। 

इस बारे में सोशल मीडिया और राजनीति का अध्य्यन करने वाली Syracuse University की प्रोफेसर Jennifer Stromer-Galley ने कहा, "ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स केवल कंपनियां नहीं हैं। यह केवल एक बिजनेस नहीं है। यह हमारा डिजिटल सार्वजनिक स्थान भी है। ऐसा लग रहा है कि यह प्राइवेटाइज हो रहा है। जब इन कंपनियों के चीफ किसी विशेष पक्ष की ओर इशारा करते हैं तो उससे हमारे लोकतंत्र को नुकसान हो सकता है।" 

Musk ने ट्विटर को टेकओवर करने के बाद कंपनी में बड़े बदलाव की शुरुआत की है। उन्होंने कंपनी में बड़ी संख्या में स्टाफ की छंटनी की है। Twitter ने अपने iOS ऐप के लिए एक अपडेट रिलीज किया है जिसके साथ कुछ बदलाव वाले नए Twitter Blue सब्सक्रिप्शन को भी प्रस्तुत किया गया है। Musk इस सब्सक्रिप्शन का अपने ट्वीट्स के जरिए प्रचार रहे हैं। Twitter Blue के सब्सक्राइबर्स को उनके प्रोफाइल पर ऑटोमैटिक तरीके से ब्लू चेकमार्क मिलेगा, जो पहले केवल कॉरपोरेट्स, सेलेब्रिटीज और प्रसिद्ध व्यक्तियों के वेरिफाइड एकाउंट्स को दिया जाता था। ब्लू टिक के लिए ट्विटर यूजर्स को अमेरिका में 7.99 डॉलर प्रति माह का भुगतान करना होगा। मस्क ने संकेत दिया है कि अन्य देशों में लोगों की परेचिंग पावर के इसका चार्ज तय किया जाएगा।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  7. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  8. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  10. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »