Bitcoin माइनिंग में घट रही कमाई! क्रिप्‍टो माइनर्स के वॉलेट की वैल्‍यू में गिरावट

कॉइंस को अपने पास रिजर्व रखने से ज्‍यादा क्रिप्‍टो माइनर्स उन्‍हें एक्‍सचेंजों में ट्रांसफर कर रहे हैं। इससे बिटकॉइन पर दबाव बढ़ रहा है।

Bitcoin माइनिंग में घट रही कमाई! क्रिप्‍टो माइनर्स के वॉलेट की वैल्‍यू में गिरावट

मौजूदा वक्‍त में दुनिया की सबसे प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी 37,400 डॉलर के मार्क पर कारोबार कर रही है।

ख़ास बातें
  • संभावना है कि ज्‍यादातर माइनर्स नई क्रिप्‍टोकरेंसी को बेच सकते हैं
  • ये क्रिप्‍टो की दुनिया के पहले सेलर हैं और कीमतों पर असर डालते हैं
  • नए कॉइंस को बड़ी संख्‍या में एक्‍सचेंजों में ट्रांसफर किया जा रहा है
विज्ञापन
साल 2021 क्रिप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency) के लिए सुनहरा साल रहा। इसकी बढ़ती लोकप्रियता ने हजारों लोगों को क्रिप्‍टो माइनिंग में शुरुआत करने और नए कॉइन बनाने के लिए आकर्षित किया। यही वजह है कि दुनियाभर में बिटकॉइन (bitcoin) माइनर्स द्वारा इस्‍तेमाल किया जाने वाला हैशरेट या कंबाइंड कम्प्यूटेशनल पावर चार गुना तक बढ़ गई। हालांकि बढ़ते हैशरेट से माइनर्स के लिए कमाई करना और हार्डवेयर, बिजली व कर्मचारियों की लागत को कवर करना मुश्किल हो रहा है। संभावना है कि ज्‍यादातर लोग माइन की गई नई क्रिप्‍टोकरेंसी को होल्‍ड करने के बजाए बेच सकते हैं। 

रॉयटर्स से बातचीत में क्रिप्‍टो फाइनेंशियल सर्विस फर्म एम्बर ग्रुप के इंस्टिट्यूशनल सेल्‍स डायरेक्‍टर जस्टिन डी'एनेथन ने कहा कि नए सिक्‍कों को होल्‍ड करने या बेचने के मामले में क्रिप्‍टो माइनर्स की रनिंग कॉस्‍ट अहम फैक्‍टर है। वो क्रिप्‍टो की दुनिया के पहले सेलर हैं, इसीलिए वो निश्चित रूप से कीमतों पर असर डालते हैं। 

ओस्लो बेस्‍ड क्रिप्टो रिसर्च फर्म आर्कन के मुताबिक, क्रिप्‍टो माइनर्स के वॉलेट में मौजूद कॉइंस की कुल वैल्‍यू नवंबर की शुरुआत में 114 बिलियन डॉलर से गिरकर लगभग 75 बिलियन डॉलर हो गई है। इसकी वजह बढ़ता हैशरेट और कीमतों में गिरावट है, जिसने उनकी कमाई पर असर डाला है। क्रिप्टो इंडस्‍ट्री पर नजर रखने वाली फर्मों के मुताबिक, क्रिप्‍टो माइनर्स- कॉइंस को अपने पास रिजर्व रखने से ज्‍यादा उन्‍हें एक्‍सचेंजों में ट्रांसफर कर रहे हैं। इससे बिटकॉइन पर दबाव पड़ रहा है। 

मौजूदा वक्‍त में दुनिया की सबसे प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी 37,400 डॉलर के मार्क पर कारोबार कर रही है, जो 10 नवंबर 2021 के इसके हाई मार्क 62,000 डॉलर से 40 फीसदी नीचे है।

बिटकॉइन माइनिंग वह प्रक्रिया है जिसके तहत कंप्यूटर का एक नेटवर्क ट्रांजैक्‍शंस के एक ब्लॉक की जांच करता है और उसे वैलिडेट करता है। फ‍िर यह ब्लॉकचेन से जुड़ जाता है। यह काफी महंगा बिजनेस है, जिसमें काफी बिजली भी खर्च होती है। इस क्षेत्र में नए माइनर्स की एंट्री से हरेक बिटकॉइन माइनर की कमाई पर असर पड़ रहा है। 

माइनिंग में कम होती कमाई का असर मार्केट पर भी पड़ रहा है, क्‍योंकि कुछ इंस्टिट्यूशनल इन्‍वेस्‍टर्स, लिस्‍टेड माइनर्स के शेयर या ETF के शेयर खरीदते हैं। अमेरिका में लिस्‍टेड क्रिप्टो माइनर्स- मैराथन डिजिटल होल्डिंग्स (MARA.O) और रॉयट ब्लॉकचेन (RIOT.O) के शेयरों में नवंबर की शुरुआत से क्रमशः 66% और 52% की गिरावट आई है। 

बिटकॉइन के आंतरिक स्‍ट्रक्‍चर ने भी माइनर्स पर दबाव बढ़ाया है। एक ब्लॉक को माइन करने में लगभग 10 मिनट लगते हैं। इसके बदले माइनर्स को रिवॉर्ड दिया जाता है। वर्तमान में एक ब्लॉक के लिए 6.25 बिटकॉइन रिवॉर्ड में दिए जा रहे हैं, लेकिन इसे हर चार साल में आधा कर दिया जाता है।

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »