Elon Musk के स्टारलिंक की बदौलत जल्द ऑफलाइन ट्रांजैक्शंस शुरू करेगा Dogecoin!

इस तरह की पहली ट्रांजैक्शन अमेरिका के कोलोराडो में मौजूद HF रेडियो से 150 से अधिक मील की दूरी पर Regional Hub में ट्रांसमिट की जाएगी

Elon Musk के स्टारलिंक की बदौलत जल्द ऑफलाइन ट्रांजैक्शंस शुरू करेगा Dogecoin!

पिछले वर्ष DOGE की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी थी

ख़ास बातें
  • RadioDoge के अलावा फाउंडेशन कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स की भी योजना बना रही है
  • फाउंडेशन ने यह नहीं बताया है कि RadioDoge की कब तक शुरुआत हो सकती है
  • इस मीम कॉइन के प्राइस पर पिछले कुछ महीनों से प्रेशर है
विज्ञापन
लोकप्रिय मीम कॉइन्स में शामिल Dogecoin के लिए जल्द ही इंटरनेट एक्सेस के बिना भी ट्रांजैक्शंस शुरू हो सकती हैं। इसके लिए RadioDoge कहे जा रहे एक प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। Dogecoin Foundation के डिवेलपर्स Michi Lumin और Timothy Stebbing ने बताया कि RadioDoge से कैसे ऑफलाइन DOGE ट्रांजैक्शंस की SpaceX के Starlink सैटेलाइट नेटवर्क के इस्तेमाल से सुविधा मिल सकती है। 

इन डिवेलपर्स ने एक ब्लॉग पोस्ट में यह भी कहा है कि एक RadioDoge Regional Hub बनाया गया है जो इस नई टेक्नोलॉजी के लिए टेस्टिंग करेगा। इसके प्रोटोटाइप में एक वायर एंटीना और एक पेड़ शामिल है। उन्होंने बताया, "RadioDoge कम लागत वाली और विश्वसनीय रेडियो टेक्नोलॉजी के साथ ग्लोबल स्टारलिंक सैटेलाइट नेटवर्क को मिलाकर ऐसे लोगों तक Dogecoin को पहुंचाना चाहता है जो इंटरनेट के दायरे से बाहर हैं।" उनका कहना था कि इस तरह की पहली ट्रांजैक्शन अमेरिका के कोलोराडो में मौजूद HF रेडियो से 150 से अधिक मील की दूरी पर Regional Hub में ट्रांसमिट की जाएगी। 

Regional Hub से ट्रांजैक्शंस को स्टारलिंक सैटेलाइट के इस्तेमाल से Dogecoin टेस्टनेट पर भेजा जाएगा। RadioDoge के अलावा फाउंडेशन कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही है जिनसे Dogecoin की लोकप्रियता बढ़ सकती है। हालांकि, फाउंडेशन ने यह नहीं बताया है कि RadioDoge की कब तक शुरुआत हो सकती है।

पिछले वर्ष DOGE की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी थी लेकिन इस वर्ष की शुरुआत से इस पर प्रेशर है। इसका प्राइस काफी गिर चुका है। इससे यह क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से टॉप 10 से बाहर है। हालांकि, अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला और SpaceX के प्रमुख एलन मस्क का DOGE को समर्थन मिलता रहता है। इस क्रिप्टोकरेंसी को लेकर मस्क की ओर से किए गए ट्वीट्स का इसके प्राइस पर भी असर होता है। DOGE को एक अन्य मीम कॉइन शिबा इनु से कड़ी टक्कर मिल रही है। शिबा इनु को दो वर्ष पहले क्रिएट किया गया था और इसकी लोकप्रियता पिछले कुछ महीनों में तेजी से बढ़ी है। SHIB से जुड़ी टीम मेटावर्स सहित कुछ प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही है। इसमें शिबा इनु के Metaverse पर एक लाख से अधिक वर्चुअल प्लॉट्स की बिक्री शामिल है।इन मेटावर्स प्लॉट्स का प्राइस 0.2 से 1 ETH के बीच है। शुरुआत में 36,431 प्लॉट्स अनलॉक किए जाएंगे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Starlink, Elon Musk, Testing, America, Tesla, developers

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »