क्रिप्टो से जुड़े फ्रॉड पकड़ने के लिए बनेगी बनेगी FBI की नई यूनिट

पिछले वर्ष अमेरिका के सबसे बड़े फ्यूल पाइपलाइन नेटवर्क पर सायबर हमले के बाद प्रेसिडेंट Joe Biden के तहत आने वाले रेगुलेटर्स ने क्रिप्टोकरंसी इंडस्ट्री की स्क्रूटनी बढ़ाई है

क्रिप्टो से जुड़े फ्रॉड पकड़ने के लिए बनेगी बनेगी FBI की नई यूनिट

अमेरिकी रेगुलेटर्स ने क्रिप्टो सेगमेंट की कड़ी निगरानी शुरू की है

ख़ास बातें
  • वर्चुअल एसेट्स से जुड़े फ्रॉड को पकड़ने के लिए FBI की एक यूनिट शुरू होगी
  • अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट का सायबर अपराधों के खिलाफ आक्रामक रवैया है
  • हाल के वर्षों में अमेरिका में क्रिप्टोकरंसी से जुड़े फ्रॉड बढ़े हैं
विज्ञापन
अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने अपनी नई नेशनल क्रिप्टोकरंसी एनफोर्समेंट टीम की अगुवाई के लिए एक अनुभवी प्रोफेशनल को चुना है। इसके साथ ही डिपार्टमेंट ने घोषणा की है कि ब्लॉकचेन एनालिसिस और वर्चुअल एसेट्स से जुड़े फ्रॉड को पकड़ने के लिए FBI की एक यूनिट शुरू की जाएगी। 

डिपार्टमेंट ने इस महीने की शुरुआत में वित्तीय धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला पकड़ा था। इसमें न्यूयॉर्क के एक दंपत्ति पर 4.5 अरब डॉलर से अधिक (लगभग 33,750 करोड़ रुपये) के बिटकॉइन्स की लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है। ये बिटकॉइन लगभग छह वर्ष पहले डिजिटल करंसी एक्सचेंज Bitfinex को हैक कर चुराए गए थे। पिछले वर्ष अमेरिका के सबसे बड़े फ्यूल पाइपलाइन नेटवर्क पर सायबर हमले के बाद प्रेसिडेंट  Joe Biden के तहत आने वाले रेगुलेटर्स ने क्रिप्टोकरंसी इंडस्ट्री की स्क्रूटनी बढ़ाई है। ऐसे सायबर हमले करने वाले अपराधी बिटकॉइन में वसूली करते हैं। इनमें से कुछ मामलों में FBI ने अपराधियों को पकड़ा भी है। 

क्रिप्टोकरंसी का जुड़ाव ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी से होता है। यह एक डेटाबेस होता है जिसे कंप्यूटर्स के नेटवर्क पर शेयर किया जाता है। इसमें रिकॉर्ड्स को जोड़ने के बाद उनमें बदलाव करना मुश्किल होता है। जर्मनी में म्यूनिख सायबर सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डिप्टी अटॉर्नी जनरल Lisa Monaco ने बताया कि डिपार्टमेंट की क्रिप्टोकरंसी एनफोर्समेंट टीम की प्रमुख Eun Young Choi होंगी, जिन्होंने JPMorgan & Chase के 8 करोड़ से अधिक कस्टमर्स की इनफॉर्मेशन चुराने वाले रूस के हैकर के खिलाफ मामले की अगुवाई की थी।   

Monaco ने कहा, "हम उन सभी अपराधियों को एक स्पष्ट चेतावनी दे रहे हैं जो अपराध के लिए क्रिप्टोकरंसी का इस्तेमाल करते हैं। हम क्रिप्टोकरंसीज में डील करने वाली कंपनियों की भी मदद चाहते हैं। क्रिप्टोकरंसीज से जुड़े अपराधों पर नियंत्रण के लिए हमें इन कंपनियों की जरूरत है। इसमें सहयोग नहीं करने वालों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।" Monaco ने कहा कि उनका डिपार्टमेंट सायबर खतरों से आक्रामक तरीके से निपटेगा। अमेरिका में हाल के वर्षों में क्रिप्टोकरंसीज से जुड़े फ्रॉड बढ़े हैं। इससे रेगुलेटर्स ने इस सेगमेंट की कड़ी निगरानी शुरू की है। ऐसे अपराधों में अक्सर अपराधियों को पकड़ना मुश्किल होता है क्योंकि कई बार वे विदेश से हैकिंग कर क्रिप्टोकरंसी से जुड़े फ्रॉड करते हैं। कुछ अन्य देशों में भी क्रिप्टोकरंसीज से जुड़े अपराध बढ़े हैं। 


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Fraud, Regulators, America, FBI, Hacking, Blockchain, Criminals
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »