क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस घटकर 93,000 डॉलर 

दूसरी सबसे क्रिप्टोकरेंसी Ether में छह प्रतिशत से अधिक का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 3,320 डॉलर पर था

क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस घटकर 93,000 डॉलर 

दूसरी सबसे क्रिप्टोकरेंसी Ether में छह प्रतिशत से अधिक का नुकसान था

ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस चार प्रतिशत से अधिक घटा है
  • Ether में छह प्रतिशत से अधिक का नुकसान था
  • क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी लगभग 56 प्रतिशत की है
विज्ञापन
अमेरिका में मजबूत इकोनॉमिक डेटा का क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर पड़ा है। इकोनॉमी मजबूत होने से अमेरिका में Federal Reserve के रेट्स में कटौती से पीछे हटने की संभावना बनी है। क्रिप्टो मार्केट में बुधवार को इससे भारी गिरावट हुई। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस चार प्रतिशत से अधिक घटा है। 

इस रिपोर्ट को लिखे जाने पर अमेरिका क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस चार प्रतिशत से अधिक गिरकर लगभग 93,270 डॉलर पर था। हाल ही में बिटकॉइन ने दोबारा एक लाख डॉलर का लेवल पार किया था। दूसरी सबसे क्रिप्टोकरेंसी Ether में छह प्रतिशत से अधिक का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 3,320 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana और XRP के प्राइस भी घटे हैं। 

क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी लगभग 56 प्रतिशत की है। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर बनाने वाली MicroStrategy ने दिसंबर के अंत में लगातार आठवें सप्ताह में बिटकॉइन की बड़ी संख्या में खरीदारी की थी। यह बिटकॉइन की सबसे अधिक होल्डिंग वाली कंपनी है। माइक्रोस्ट्रैटेजी के पास लगभग 4,46,000 बिटकॉइन हैं। 

हाल ही में इस कंपनी ने बताया था कि वह इस वर्ष अधिक शेयर्स इश्यू कर बिटकॉइन खरीद सकती है। हालांकि, माइक्रोस्ट्रैटेजी के शेयर्स की बिक्री कर बिटकॉइन खरीदने की स्ट्रैटेजी पर सवाल भी उठ रहे हैं। अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव के लिए प्रचार के दौरान Donald Trump ने बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का संकेत दिया था। Federal Reserve का कहना है कि उसका बिटकॉइन का बड़ा स्टॉक बनाने की आगामी सरकार की योजना में शामिल होने का इरादा नहीं है। बिटकॉइन का इस्तेमाल रूस की कंपनियां विदेश से कारोबार में कर रही हैं। रूस ने कानून में बदलाव कर पश्चिमी देशों की पाबंदियों से निपटने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। रूस के प्रेसिडेंट Vladimir Putin ने कहा था कि अमेरिका की सरकार अमेरिकी डॉलर का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल कर इसकी भूमिका को घटा रही है। इस वजह से बहुत से देशों को अन्य एसेट्स का रुख करना पड़ रहा है। यूक्रेन का कहना है कि वह रूस की कंपनियों के क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल को रोकने का प्रयास करेगा। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei की 10,000mAh से ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  2. SanDisk Crayola USB Type-C Flash Drive लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim में हो सकती है 7,000mAh की बैटरी, US FCC पर लिस्टिंग
  4. Flipkart SASA LELE Sale: 15 हजार रुपये में खरीदें ये बेस्ट स्मार्टफोन, जबरदस्त गिरी कीमत
  5. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा 
  6. Airtel vs Jio: जानें किसका 365 दिनों वाला प्लान है बेस्ट, अनलिमिटेड 5G डाटा और कॉलिंग के साथ जबरदस्त फायदे
  7. Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी आया WhatsApp Plus, पैसों में मिलेंगे कई एक्स्ट्रा फीचर्स!
  8. कांच से लेकर पालतू जानवरों के मैट तक पहचानेंगे DJI के नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, इस कीमत पर हुए लॉन्च
  9. Airtel Black हुआ 'One Airtel'! एक बिल में मोबाइल कनेक्शन, Wi-Fi और DTH, यहां जानें सब कुछ
  10. Honor Pad 20 हुआ पेश, 3K डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट के साथ स्टूडेंट्स के लिए गजब फीचर्स, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »