• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Huawei की 10,000mAh से ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी

Huawei की 10,000mAh से ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी

हाल में लॉन्च किए गए 10,000 mAh या इससे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी वाले स्मार्टफोन्स में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इससे कम स्पेस में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी को फिट किया जा सकता है

Huawei की 10,000mAh से ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी

हाल ही में Huawei Enjoy 90 Pro Max को 8,500 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • Huawei एक नए मैटीरियल और सेल आर्किटेक्चर वाली बैटरी पर कार्य कर रही है
  • इस बैटरी की कैपेसिटी 10,000 mAh से ज्यादा हो सकती है
  • Honor और Redmi ने ज्यादा बैटरी कैपेसिटी वाले स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं
विज्ञापन

पिछले कुछ महीनों में चाइनीज हैंडसेट मेकर्स ने ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। Huawei भी जल्द ही इस दौड़ में शामिल हो सकती है। यह बैटरी के लिए एक नए मैटीरियल और अलग डिजाइन वाले सेल आर्किटेक्चर पर कार्य कर रही है। इससे Huawei को स्मार्टफोन में ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी फिट करने में मुश्किल का हल मिल सकता है। Honor, Vivo और Realme जैसी चीन की स्मार्टफोन कंपनियों ने हाल के महीनों में बड़ी बैटरी के साथ स्मार्टफोन पेश किए हैं। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Huawei एक नए मैटीरियल और सेल आर्किटेक्चर के साथ 10,000 mAh से ज्यादा की बैटरी की टेस्टिंग कर रही है। हालांकि, इस बैटरी की सटीक रेटेड कैपेसिटी का पता नहीं चला है। इस बैटरी टेक्नोलॉजी को कंपनी पहले एक मिड-रेंज स्मार्टफोन में ला सकती है। इसके बाद इसे महंगे स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Huawei के स्मार्टफोन्स में सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी Huawei Enjoy 90 Pro Max में है। इस स्मार्टफोन की 8,500 mAh की बैटरी 40 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल में लॉन्च किए गए 10,000 mAh या इससे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी वाले स्मार्टफोन्स में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इससे कम स्पेस में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी को फिट किया जा सकता है। 

चाइनीज हैंडसेट मेकर Realme ने हाल ही में Realme Narzo Power 5G को 10,000 mAh से अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी के साथ लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में 10,001mAh की Titan बैटरी दी गई है। Realme Narzo Power 5G की बैटरी 80 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Realme के कुछ अन्य स्मार्टफोन्स में भी अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी है। इससे पहले Honor ने बड़ी बैटरी के साथ कुछ स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था। Honor Win सीरीज में 10,000 mAh की बैटरी है और Honor Power 2 में 10,080 mAh की बैटरी दी गई थी। इंटरनेशनल स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Samsung और Apple जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन्स में आमतौर पर 6,000 mAh से कम कैपेसिटी वाली बैटरी होती है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि सैमसंग के 12,000 mAh से 18,000 mAh की कैपेसिटी वाली बैट्रीज के साथ डिवाइसेज की टेस्टिंग कर रही है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »